Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद जिले में भाजपा नेता की हत्या की भाजपा जमशेदपुर महानगर ने की कड़ी निंदा
    Breaking News अपराध झारखंड राजनीति

    धनबाद जिले में भाजपा नेता की हत्या की भाजपा जमशेदपुर महानगर ने की कड़ी निंदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धनबाद जिले में भाजपा नेता की हत्या की भाजपा जमशेदपुर महानगर ने की कड़ी निंदा, कहा
    जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं को समुचित सुरक्षा दे जिला प्रशासन।

    ■ प्रदेश में कानून व्यवस्था की सुस्ती से जंगलराज का आगमन: गुंजन यादव

    जमशेदपुर, गुरुवार। किसी भी प्रदेश व शहर के लिए कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ होना विकास व खुशहाली का परिचायक होता है। इससे लोगों में कानून के प्रति आस्था और मजबूत होता है। यदि अपराध तेजी से बढ़ने लगे तो पुलिस व प्रशासन पर से जनता का विश्वास उठने लगता है और यह स्थिति अंतत: अराजकता की ओर ले जाती है। पूरे झारखंड में इन दिनों यही हो रहा है। उपरोक्त बातें भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार को घठघरे में खड़ा किया है। धनबाद जिले में भाजपा नेता केंदुआ मंडल उपाध्यक्ष सतीश सिंह के दिनदहाड़े हत्या की कड़ी निंदा करते हुए गुंजन यादव ने कहा कि ऐसी घटना से कानून व्यवस्था की लचर स्थिति खुलकर सामने आ गई है। निरंतर हो रहे आपराधिक घटना से अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। गठबंधन सरकार में प्रतिदिन लूट, नक्सली हमले, लेवी, दुष्कर्म, छिनतई, चोरी की घटनाएं हो रही है। पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उनपर जानलेवा हमले हो रहे हैं। राज्य में गठबंधन सरकार के आते ही आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। आखिर क्या कारण हैं कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने पिछले दिनों जमशेदपुर में भाजपा नेता एवं युवा अधिवक्ता प्रकाश यादव हत्याकांड एवं मानगो के भाजपा नेता राजेश सिंह पर हुए जानलेवा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जमशेदपुर में हाल के दिनों में बेखौफ हुए अपराधी भाजपा कार्यकर्ताओं व अमजनों के साथ अनहोनी कर सकते हैं। ऐसी संभावनाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन जमशेदपुर में आम जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं को उचित सुरक्षा प्रदान करे। कहा कि प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था पर सरकार कड़े निर्णय ले, जिससे प्रदेश की जनता के बीच उत्पन्न भय का माहौल खत्म हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउन्नत भारत योजना के तहत जेकेएम काॅलेज ने लिया पाँच गाँव को गोद
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० राजीव गाँधी जी का 76वॉ जयंती समारोह तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में मनाया गया

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.