Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव तैयारी को धार देने हेतु भाजपा ने बनाया जमशेदपुर लोकसभा संसदीय चुनावी कार्यालय, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया विधिवत उद्घाटन, वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ-हवन व पूजन से कार्यालय का हुआ शुभारंभ
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    लोकसभा चुनाव तैयारी को धार देने हेतु भाजपा ने बनाया जमशेदपुर लोकसभा संसदीय चुनावी कार्यालय, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया विधिवत उद्घाटन, वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ-हवन व पूजन से कार्यालय का हुआ शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 14, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव तैयारी को धार देने हेतु भाजपा ने बनाया जमशेदपुर लोकसभा संसदीय चुनावी कार्यालय, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया विधिवत उद्घाटन, वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ-हवन व पूजन से कार्यालय का हुआ शुभारंभ

     

     

    ● बोले बाबूलाल मरांडी- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगाएगी जीत का हैट्रिक, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी।

     

     

    जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में, भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा संसदीय कार्यालय खोलकर चुनावी शंखनाद कर दिया है। बुधवार को साकची जुबिली पार्क गेट के समीप स्थित क्रिस्टल कावेरी अपार्टमेंट में बने जमशेदपुर लोकसभा के संसदीय चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

     

     

     

    इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक लक्ष्मण टुडू, जमशेदपुर महानगर प्रभारी डॉ जीतू चरण राम, ग्रामीण प्रभारी बरकुंवर गागराई, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव व अन्य नेतागण मौजूद रहे। बाबूलाल मरांडी ने कार्यालय का निरीक्षण कर इसे चुनावी दृष्टिकोण से बेहतर बताते हुए सराहना की। इससे पहले, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन एवं पूजन कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय उद्घाटन के पश्चात कार्यकर्ताओं में प्रसाद और लड्डू का वितरण किया गया।

     

     

     

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास को प्राथमिकता देकर एवं विरासत को संरक्षित करते हुए देश को आगे बढ़ाया है। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई क्रांतिकारी और निर्णायक कदम उठाए। पीएम नरेंद्र मोदी के इन्हीं प्रयासों का असर है कि आज देश आर्थिक सामरिक और राजनीतिक तौर पर मजबूत हो रहा है और इसका लोहा दुनिया भी मान रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समक्ष अपना विजन स्पष्ट कर दिया है, आज अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास हो रहे हैं। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। पिछले 10 साल में केन्द्र सरकार ने सभी वर्गों के लिए

     

     

     

     

    श्री मरांडी ने कहा कि बुधवार को झारखंड के 14 संसदीय क्षेत्रों में पार्टी का कार्यालय प्रारंभ हो जाएगा। पिछली बार 14 में से 12 सीटें हमारे पास थी। इस बार प्रदेश की सभी 14 सीटों पर भाजपा विजयी प्राप्त करेगी। बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर भी निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार ने जमीन, खनिज, शराब बेचने के बाद प्रश्न पत्र लीक कर युवाओं के रोजगार भी बेचने लगी। सीएम चंपई सोरेन कहते हैं कि वे हेमंत सोरेन पार्ट 2 हैं, अगर ऐसा रहा तो उनका हाल भी पूर्व सीएम की भांति होगी। श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2024 में धूमधाम से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है और विधानसभा चुनाव में झारखंड से भ्रष्टाचारी और लुटेरी गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकना है।

     

     

     

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। दबे-कुचले, पिछड़े व शोषित वंचितों को ध्यान में रखते हुए नरेंद्र मोदी जनकल्याणकारी योजना चला रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख उपलब्धियों को गिनाया। सांसद श्री महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। देश में मोदी लहर ऐसी है कि जन-जन की आवाज अबकी बार 400 के पार सुनाई दे रही है।

    वहीं, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जमशेदपुर लोकसभा संसदीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया।जमशेदपुर की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजय का आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। जनता के विश्वास और आशीर्वाद से अबकी बार 400 पार कर फिरसे भाजपा की मजबूत सरकार बनाएंगे। कहा कि लोकसभा चुनाव में पिछली बार से अधिक मतों से विजयी प्राप्त करेंगे।

     

     

     

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि कार्यालय के उद्घाटन के बाद पार्टी की चुनावी गतिविधियां अब चुनावी कार्यालय से चलेंगी। कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष है और इसके लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। हम सभी कार्यकर्ताओं को जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की बड़ी जीत के लिए कार्य करना है।

     

     

     

    इस दौरान पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, राजन सिंह, मनोज सिंह, योगेश मल्होत्रा, जटाशंकर पांडेय, कुसुम पूर्ति, संजीव कुमार, विनय शांडिल्य, सोनू कुमार मोदी, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मनी मोहंती, मुचिराम बाउरी, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद नेसार, राजीव रंजन सिंह, शिवशंकर सिंह, विजय कुमार सिंह, सरोज महापात्रा, निशांत कुमार, विजय तिवारी,

     

     

     

     

    अमरजीत सिंह राजा, हलदर नारायण साह, दशरथ चौबे, हरिकिशोर तिवारी, पुरुषोत्तम मिश्रा, संजीव सिंह, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, सुबोध झा, अभिमन्यु सिंह, चिंटू सिंह, शैलेश गुप्ता, शशि यादव, रॉकी सिंह, राहुल तिवारी, रूबी झा, राजपति देवी, ममता कपूर, लकी सिंह, रेणु झा, रीना चौधरी, लीना चौधरी, संजना साहू, सुशील पांडेय, तन्मय झा, अशोक सामंत, नवजोत सिंह, अमरेंद्र सिंह, बंटी सिंह, अमित सिंह, अमर सिंह, संजीत चौरसिया, गणेश मुंडा, अभिषेक श्रीवास्तव, मीरा शर्मा, रामबिलास शर्मा, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

     

     

    झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया विधिवत उद्घाटन लोकसभा चुनाव तैयारी को धार देने हेतु भाजपा ने बनाया जमशेदपुर लोकसभा संसदीय चुनावी कार्यालय वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ-हवन व पूजन से कार्यालय का हुआ शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR:उपायुक्त अनन्य मित्तल (भा.प्र.से) ने किया पदभार ग्रहण
    Next Article AJSU: छात्र आजसू ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पत्र लीक मामले पर निकाला मशाल जुलूस, कल उपायुक्त को सौंपेंगे मांग पत्र

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.