Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: बिद्युत बरण महतो तीसरी बार मंगलवार को दाखिल करेंगे भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन, साकची बोधि मंदिर में होगी विशाल जनसभा, नामांकन के निमित्त भाजपा की सभी तैयारियां हुई पूरी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत शामिल होंगे एनडीए के कई बड़े नेतागण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    JAMSHEDPUR: बिद्युत बरण महतो तीसरी बार मंगलवार को दाखिल करेंगे भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन, साकची बोधि मंदिर में होगी विशाल जनसभा, नामांकन के निमित्त भाजपा की सभी तैयारियां हुई पूरी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत शामिल होंगे एनडीए के कई बड़े नेतागण

    News DeskBy News DeskApril 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: बिद्युत बरण महतो तीसरी बार मंगलवार को दाखिल करेंगे भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन, साकची बोधि मंदिर में होगी विशाल जनसभा, नामांकन के निमित्त भाजपा की सभी तैयारियां हुई पूरी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत शामिल होंगे एनडीए के कई बड़े नेतागण

    ● भव्य एवं ऐतिहासिक होगी नामांकन सभा: नंदजी प्रसाद

    ● मंगलवार सुबह 10 बजे से जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता, तैयारियों के निमित्त भाजपा के वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, तैयारियों को दिया अंतिम रूप।

     

     

     

    जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान सांसद बिद्युत बरण महतो मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बिद्युत बरण महतो के नामांकन समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। बिद्युत बरण महतो के नामांकन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत भाजपा के वरीय नेताओं के संग एनडीए के तमाम नेतागण मौजूद रहेंगे। वहीं, नामांकन से पूर्व साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। जिसमें जमशेदपुर लोकसभा के छह विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ता नामांकन सभा में शामिल होंगे।

     

     

     

    वहीं, सोमवार को जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव, नीरज सिंह, संजीव कुमार समेत अन्य नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता के निमित्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जनसभा में मंगलवार सुबह 10 बजे से कार्यकर्ताओं का जुटना प्रारंभ हो जाएगा। गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पक्का पंडाल बनाया गया है। वहीं, अतिथियों के बैठने एवं संबोधन के लिए बड़ा मंच तैयार किया गया है। बिद्युत बरण महतो मंगलवार को शुभ विजय मुहूर्त में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

     

     

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने बताया कि बिद्युत बरण महतो के तीसरी बार सांसद बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बिद्युत बरण महतो के नामांकन से पूर्व विशाल जनसभा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के जिला स्तर से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रीय रूप से लगे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए सभी स्तर पर तैयारी की गई है। नंदजी प्रसाद ने कहा कि जमशेदपुर सीट पर सुनिश्चित हार को देखते हुए इंडी गठबंधन ने पहले ही हथियार डाल दिया है। जमशेदपुर लोकसभा सीट से बिद्युत बरण महतो तीसरी बार भी ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि बिद्युत बरण महतो के नामांकन सभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल स्तर पर बैठक कर रूपरेखा बनाई गई है। कर्मठ कार्यकर्ताओं के संकल्प और सांगठनिक कौशल के दम पर बिद्युत बरण महतो तीसरी बार जमशेदपुर के सांसद के रूप में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नामांकन सभा ऐतिहासिक रूप से सफल होगी। सुधांशु ओझा ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में नामांकन सभा में शामिल होने का आह्वान किया है।

     

    JAMSHEDPUR: बिद्युत बरण महतो तीसरी बार मंगलवार को दाखिल करेंगे भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत शामिल होंगे एनडीए के कई बड़े नेतागण नामांकन के निमित्त भाजपा की सभी तैयारियां हुई पूरी साकची बोधि मंदिर में होगी विशाल जनसभा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका तथा गोड्डा जिले की महत्वपूर्ण प्रशासनिक खबरें
    Next Article एक्सएलआरआइ के प्रोफेसर डॉ शांतनु सरकार को रिसर्च के लिए एएसीएसबी इंटरनेशनल ने किया सम्मानित

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.