Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Jamshedpur: कांग्रेस के घोषणापत्र में वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण करने के वादे पर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    Jamshedpur: कांग्रेस के घोषणापत्र में वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण करने के वादे पर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला

    News DeskBy News DeskApril 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Jamshedpur: कांग्रेस के घोषणापत्र में वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण करने के वादे पर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस लोगों की संपत्ति हड़पने का देख रही सपना, घोषणा पत्र में शामिल किया तुष्टिकरण का हिडेन एजेंडा, सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस हो गयी बेनकाब, ऐसी मानसिकता का जनता देगी करारा जवाब

    जमशेदपुर। भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आर्थिक सर्वेक्षण के नाम पर देश के आम लोगों की संपत्ति हड़पने का सपना देख रही है। वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई की गयी धन, दौलत, संपत्ति, घर और जमीन जायदाद कांग्रेस और इंडी एलायंस जब्त करने की फिराक में है।

     

    बुधवार को भाजपा ने प्रेस-वार्ता कर कांग्रेस द्वारा जारी घोषणापत्र में संपत्ति के सर्वेक्षण किये जाने के वादे पर जमकर हमला बोला। साकची स्थित जमशेदपुर लोकसभा के चुनाव प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से यह तस्वीर बिल्कुल स्पष्ट झलक रही है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की सरकार आने पर आम जनता की संपत्ति, घर, सोना और

     

     

    एफडी कुछ भी सुरक्षित नहीं रहेगा। यही कांग्रेस की तुष्टिकरण का हिडेन एजेंडा है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जमशेदपुर लोकसभा के सह संयोजक अनिल सिंह, लोकसभा चुनाव मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा मौजूद रहे। नंदजी प्रसाद ने कहा कि देश में लोकसभा चुनावों की प्रक्रिया के दौरान जहां कांग्रेस के कई बड़े नेता विभिन्न स्थानों पर चुनावी रैलियों में वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण करवाने की बात कर रहे हैं। तो वहीं, कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी ने सार्वजनिक मंच से देशभर में संपति सर्वेक्षण करवा कर संपत्ति पुनर्वितरण की बात कही है।

     

     

    नंदजी प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस लोगों की पैतृक संपत्ति और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मेहनत से बनाए गए सभी संसाधनों को भी हड़पने का सपना देख रही है और अपने मकसद को पूरा के लिए इसे पुनर्वितरण का नाम दे रही है।

    जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार, शहजादे के पिता जी के भी सलाहकार सैम पित्रोदा ने कुछ समय पहले कहा था कि हमारे देश का जो मिडिल क्लास है, जो मेहनत करके कमाते हैं, उन पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए। अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है

     

     

    कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा। नंदजी प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में यह तय किया गया था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण होगा तो दलित, आदिवासियों भाइयों के नाम पर होगा, लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की परवाह नहीं की। कांग्रेस ने बहुत पहले आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कांग्रेस को तुष्टिकरण की पोषक बताते हुए कहा कि हमारी पैतृक संपत्ति और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कड़ी मेहनत से खड़े किए संसाधनों को कांग्रेस और इंडी गठबंधन एक पूर्व नियोजित योजना के तहत जब्त करने की फिराक में है। इसे पूर्व नियोजित योजना इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि अब तक के इतिहास में जब भी कांग्रेस देश की सत्ता पर बैठी है, उसने अपने प्राथमिकता में वोट बैंक की राजनीति को सुरक्षित करने के लिए देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने की

     

     

     

    बजाय वर्ग विशेष की परिभाषित करते हुए न केवल उन्हें अधिकांश लाभ पहुंचाने का काम किया। बल्कि देश के सभी नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया है। सुधांशु ओझा ने कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला देते हुए कहा कि 55 फीसदी संपत्ति सरकारी खजाने में जाती है। आज सैम पित्रोदा ने कांग्रेस का मकसद साफ कर दिया है, वो लोगों की निजी संपत्ति सरकारी खजाने में डालकर इसका बंटवारा माइनोरिटी में करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों की निजी संपत्ति का सर्वेक्षण कर

     

     

     

    इसे सरकारी संपत्ति में रखना चाहते हैं और यूपीए के शासनकाल के दौरान निर्णय के अनुसार इसे अपने प्रथमिकता में शामिल लोगों में वितरित करेंगे। सुधांशु ओझा ने कहा कि कांग्रेस को इसे अपने घोषणापत्र से वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार देशवासियों के संपति पर कोई पंजा पड़ने नही देगी। उन्होंने जमशेदपुर की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि शहरवासी कांग्रेस की मानसिकता को गंभीरता से लें और अपने मतों का उपयोग कर ऐसी मानसिकता को धराशायी करें।

     

    Jamshedpur: कांग्रेस के घोषणापत्र में वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण करने के वादे पर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएचजीएम गुरुकुलम स्कूल, होडल शहर, जिला-पलवल….
    Next Article चाईबासा: नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.