जमशेदपुर: भूमिहार महिला समाज द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भूमिहार महिला समाज द्वारा कदमा स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती भवन परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों को समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान कर उन्हें रोगमुक्त एवं जागरूक बनाना रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित हुए और विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचब्लड प्रेशर (BP)ब्लड शुगर (Sugar)हीमोग्लोबिन स्तर जांच नेत्र परीक्षण (Eye Checkup) हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श (Ortho Consultation) महिला स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श तथा अन्य जनरल हेल्थ चेकअप करवाया।

