Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खड़ंगाझार में दो-दिवसीय आयुष्मान कार्ड शिविर उद्घाटित, पहले दिन 100 लाभुकों का बना आयुष्मान कार्ड
    Breaking News Headlines झारखंड

    खड़ंगाझार में दो-दिवसीय आयुष्मान कार्ड शिविर उद्घाटित, पहले दिन 100 लाभुकों का बना आयुष्मान कार्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खड़ंगाझार में दो-दिवसीय आयुष्मान कार्ड शिविर उद्घाटित, पहले दिन 100 लाभुकों का बना आयुष्मान कार्ड

    सकारात्मकता : जिनके लिए योजना उन्हीं से कराया उद्घाटन
    चाय, अखबार, पान एवं सब्जी बेच स्वरोजगार करने वालों ने किया आयुष्मान शिविर का उद्धाटन, भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद की पहल

    भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद की पहल पर शनिवार को खड़ंगाझार में दो-दिवसीय आयुष्मान हेल्थ कार्ड कैम्प का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 100 लोगों का निःशुल्क आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनाया गया। इसमें खड़ंगाझार, राधिकानगर, बारीनगर, शिवनगरी, कार्तिक नगर, ज्योति नगर एवं घोड़ाबंधा से सटे क्षेत्रों ने अपना हेल्थ कार्ड बनाया। नज़दीक में निःशुल्क हेल्थ कार्ड बनने से स्थानीय लोगों को काफ़ी सुविधा मिली। अब आसानी से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गंभीर बीमारियों में आसानी से निःशुल्क ईलाज़ संभव हो सकेगा। शिविर के शुभारंभ में ख़ास बात यह रही कि इसका शुभारंभ किसी राजनीतिक या सामाजिक नेताओं द्वारा नहीं कराया गया। क्षेत्र के ही दुग्ध, अख़बार,चाय, सब्जी एवं पान विक्रेताओं ने संयुक्त रूप से आयुष्मान हेल्थ कार्ड शिविर का उद्घाटन किया। भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने इसके पीछे कारण बताया कि योजना का लाभ असल जरूरतमंदों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें इसके लिए वे प्रयासरत हैं। अंत्योदय मिशन को लेकर भारतीय जनता पार्टी नित केंद्र और राज्य की मोदी-रघुवर सरकार संकल्पबद्ध है। बताया कि स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका चलाने वालों का सम्मान कर समाज के अन्य लोगों को प्रेरित किया गया तथा ग़रीबों तक मोदी सरकार की उल्लेखनीय योजना का संदेश पहुंचाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की शुरुआत हुई। शिविर में स्थानीय प्रज्ञा केंद्र संचालक दीपक श्रीवास्तव ने योगदान दिया। बताया कि रविवार सुबह नौ से शाम चार तक भी निःशुल्क आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनाई जाएगी। शिविर में बतौर उद्घाटनकर्ता सब्जी विक्रेता बाबला राय, मनोज पटेल, दिलीप गोराई, छोटू गोराई, अख़बार विक्रेता दिलीप कुमार सिंह, राजेश कुमार, चाय विक्रेता शंभु महतो एवं डॉक्टर रितिक मिश्रा उपस्थित रहें। वहीं विशेष रूप से भाजपा नेता विमल बैठा, अनिल श्रीवास्तव, आलमताज़, शंभु राम, राज मारवाह, बिनोद प्रसाद, पंकज मिश्रा, अशोक कुमार स्वामी, रवि पांडेय, आशिष तिवारी, रंजीत सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article26वा रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक धातकीडीह मे आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल जमशेदपुर की आयोजित
    Next Article वनवासी कल्याण केन्द्र का दो दिवसीय प्रांत सम्मेलन संपन्न

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.