जमशेदपुर : विजया दशमी पर नदियों की स्वच्छता को लेकर अक्षेस की पहल
जमशेदपुर में विजयादशमी और दुर्गा पूजा के समापन अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा सामग्री एवं प्रतिमाओं का विसर्जन करते हैं। इसी क्रम में इस बार जमशेदपुर अक्षेस की ओर से शहरवासियों से खास अपील की जा रही है कि वे नदियों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।
अक्षेस की ओर से नदी तटों पर लगातार माइकिंग कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से कहा जा रहा है कि पूजा सामग्री को सीधे नदी के जल में न डालें, बल्कि इसके लिए प्रशासन द्वारा बनाए गए विशेष विसर्जन कुंड का उपयोग करें।
नगर प्रबंधन विभाग ने इस बार पहले से ही तैयारी कर ली है। शहर के प्रमुख नदी तटों पर अलग-अलग जगह अस्थायी विसर्जन कुंड बनाए गए हैं। इन कुंडों में पूजा सामग्री डालने की व्यवस्था की गई है, ताकि नदी का जल प्रदूषित न हो और पर्यावरण को भी नुकसान न पहुंचे।
पूजा सामग्री में फूल, कपड़ा, प्लास्टिक, मिट्टी, राख और अन्य वस्तुएं होती हैं, जो नदी के पानी को गंदा कर देती हैं।
इनसे जलजीव और नदी का प्राकृतिक संतुलन प्रभावित होता है।
सीधे नदी में विसर्जन करने से गाद जमने और जलधारा बाधित होने जैसी समस्याएँ भी बढ़ती हैं।
अक्षेस और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को समझाया जा रहा है पूजा सामग्री को पहले नदी के पानी में धोकर अलग कर लें।
इसके बाद सामग्री को प्रशासन द्वारा बनाए गए विसर्जन कुंड में ही डालें।
विजया दशमी पर हजारों लोग विसर्जन में शामिल होते हैं, ऐसे में यदि सभी लोग प्रशासन द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें तो नदियों को गंदगी और प्रदूषण से बचाया जा सकता

