Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “साहमने बैठा होवे यार” गाकर खूब झूमाया कंवर ग्रेवाल ने, साकची गुरुद्वारा में सजी ‘ वैसाखी दी शाम, गुरु दे नाल’ सांस्कृतिक संध्या
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची

    “साहमने बैठा होवे यार” गाकर खूब झूमाया कंवर ग्रेवाल ने, साकची गुरुद्वारा में सजी ‘ वैसाखी दी शाम, गुरु दे नाल’ सांस्कृतिक संध्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “साहमने बैठा होवे यार” गाकर खूब झूमाया कंवर ग्रेवाल ने, साकची गुरुद्वारा में सजी ‘ वैसाखी दी शाम, गुरु दे नाल’ सांस्कृतिक संध्या

    सिखी धर्म और दया मांगती है : कंवर ग्रेवाल

    शहर के सिख एक दूसरे को गले लगाने का काम करें : काले

    जमशेदपुर.:खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम साकची गुरुद्वारा के विशाल मैदान में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. सेंट्रल सिख नौजवान सभा के बैनर तले “वैसाखी दी शाम गुरु दे नाल” आयोजित कार्यक्रम रंगारंग रहा. विश्व प्रसिद्ध पंजाब के सूफी गायक कंवर ग्रेवाल कार्यक्रम में उपस्थित संगत को देखकर खूब प्रफुलित हुए. ख़ासकर युवा नौजवानों के सिर पर सजी पगड़ी को देखकर उन्होंने खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि एक पंजाब से कहानी शुरू हुई थी और आज जगह जगह पंजाब बसा हुआ है. यह गुरु की ही आपार कृपा है.

    इससे पूर्व मंच पर पहुंचने पर कंवर ग्रेवाल का कोल्ड फायर जलाकर स्वागत हुआ. उपस्थित संगत का उन्होंने अभिवादन किया. उसके बाद शुरू हुआ कंवर ग्रेवाल के सूफी गीतों का दौर. अपने गीतों से देर रात तक वह दर्शकों को झूमाते रहे. उनका एक प्रसिद्ध गीत साहमने बैठा होवे यार, ते मिलना पेंदा हे… पर दर्शकों ने खूब गोते लगाए. इसके बाद जपले राम नू, धयाले राम नू…. जिहने दुनिया प्रकट कीती…, वेख मर्दान्या रंग करतार दे…, टिकटान दो लै लीं… खालसा सदा आजाद है…, आदि गीतों पर संगत को सिख धर्म के उंचे इतिहास से अवगत कराया. जातपात से ऊपर उठकर एक करतार का सिमरन करने की अपील की.

     

     

     

    इससे पूर्व शाम साढ़े छह बजे सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत साकची गुरुद्वारा के ग्रंथी जत्थेदार जरनैल सिंह ने गुरु चरणों में अरदास कर की. उसके बाद हरमन गिल के ड्रीम भंगड़ा ग्रुप के बच्चों ने सभ्याचारिक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमाया. साकची के बहादुर खालसा दल ने सिख मार्शल आर्ट (गतका) की प्रस्तुति दी. इसके बाद मुख्य अतिथि और अन्य सम्मानित अतिथियों को सम्मानित किया गया.

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उधमी अमरप्रीत सिंह काले ने अपने सम्बोधन में सिख पंथ को मजबूत होने के लिए आपस में गले लगने की गुजारिश की. उन्होंने कहा की हमें गुरवाणी के उपदेशों के अनुसार मन निवां मत ऊँची रखने की जरूरत है. तब गुरु महाराज अपने बख्शीश करेंगे. इस कार्यक्रम में पहली पंक्ति लाइन में हमारे समाज के वैसे प्रबुद्ध लोग हैं, जिनपर गुरु महाराज की कृपा है. उन्हें चाहिये की समाज में जरूरत मंद लोगों की मदद करें. इसके लिए विशाल संस्था सीजीपीसी जो समाज का छाता है. उसकी छाँव में एक होकर बैठकर समाज को आगे ले जाने के विचार होने चाहिए. उन्होंने वर्तमान में सीजीपीसी में चल रहे शिक्षा, स्वास्थ्य के कामों की भी खूब सराहना की. इस मौक़े पर अन्य अतिथि तख़्त हरिमंदिर जी, पटना साहेब के

     

     

     

    महासचिव इंदरजीर सिंह, सेंट्रल के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, टेलको वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने भी सभी का धन्यवाद किया. नौजवान सभा की ओर से सभी को मोमेंटो, पगड़ी और शॉल देकर सम्मानित किया गया.

     

     

    कार्यक्रम में पहुंचे कंवर ग्रेवाल को भी झारखंड की संस्कृति का प्रतीक चिन्ह, किरपान आदि देकर जोरदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले ने किया.

    आज साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित बैसाखी के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अमरप्रीत सिंह काले एवं अन्य अतिथि

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला प्रखंड में चुनाव के तैयारियों की समीक्षा बैठक की, कलस्टर का किया निरीक्षण
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.