Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शक्ति वंदन कार्यक्रम के जरिये महिलाओं को जोड़ने का महाअभियान चलाएगी भाजपा, जमशेदपुर महानगर के महिला मोर्चा की बैठक में कार्यक्रम की सफलता और कार्यशाला आयोजित करने पर बनी रूपरेखा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    शक्ति वंदन कार्यक्रम के जरिये महिलाओं को जोड़ने का महाअभियान चलाएगी भाजपा, जमशेदपुर महानगर के महिला मोर्चा की बैठक में कार्यक्रम की सफलता और कार्यशाला आयोजित करने पर बनी रूपरेखा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शक्ति वंदन कार्यक्रम के जरिये महिलाओं को जोड़ने का महाअभियान चलाएगी भाजपा, जमशेदपुर महानगर के महिला मोर्चा की बैठक में कार्यक्रम की सफलता और कार्यशाला आयोजित करने पर बनी रूपरेखा

     

     

    जमशेदपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। पार्टी शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और मातृशक्ति से संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उपलब्धियों को आधी आबादी के बीच ले जाएगी और उन्हें योजनाओं से जोड़ेगी। अभियान की सफलता एवं

     

     

    आगामी दिनों में कार्यशाला आयोजित करने के संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा मुख्यरूप से शामिल हुए।

     

     

    बैठक के दौरान महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को लेकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों का जमशेदपुर महानगर में उचित प्रचार-प्रसार को लेकर व्यापक चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। शक्ति वंदन अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा को देशभर में सेल्फ हेल्प ग्रुप के साथ संपर्क करने और अलग-अलग योजनाओं के जरिए एक करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का काम दिया गया है।

     

     

    इसके लिए पार्टी आगामी दिनों में जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों को प्रशिक्षण देगी। प्रशिक्षण प्राप्त महिला सदस्यगण विभिन्न क्षेत्रों के महिलाओं से मिलकर उन्हें सरकार के कार्यों की जानकारी देंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

     

     

    बैठक के दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, अभियान के संयोजक सह जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मंत्री नीलू मछुआ, राजपति देवी, प्रभा देवी, प्रीति सिन्हा, रीना चौधरी, सीमा जायसवाल, लीना चौधरी, रानी ठाकुर, मीरा शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    जमशेदपुर महानगर के महिला मोर्चा की बैठक में कार्यक्रम की सफलता और कार्यशाला आयोजित करने पर बनी रूपरेखा शक्ति वंदन कार्यक्रम के जरिये महिलाओं को जोड़ने का महाअभियान चलाएगी भाजपा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतरिम बजट का भाजपा जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष गुंजन यादव ने किया स्वागत, कहा- बजट विकसित भारत के संकल्पना को साकार करेगा
    Next Article गाँव, गरीब, किसान , युवा तथा महिलाओं के उन्नयन हेतु समर्पित है केन्द्रीय बजट : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.