Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी तैयारियां पूरी, आज होगी ‘युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सभी तैयारियां पूरी, आज होगी ‘युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता

    News DeskBy News DeskJune 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सभी तैयारियां पूरी, आज होगी ‘युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता’

    अंजिला गुप्ता, सरयू राय, दिनेश मिश्र, डीपी शुक्ला, बी. चंद्रशेखरन और प्रज्ञा सिंह की रहेगी मौजूदगी

    *जमशेदपुर*। युगांतर प्रकृति और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में 4 जून को होने वाली पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को इस प्रतियोगिता के आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय का दौरा किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट किया। समिति ने विद्यालय के सचिव सीपीएन सिंह से भी मुलाकात की जिन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

    आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ओपन रजिस्ट्रेशन दोपहर डेढ़ बजे से चालू होगा और दो बजे बंद हो जाएगा। दोपहर दो बजे से चित्रकला, क्विज और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। निबंध प्रतियोगिता की कापियों की जांच पहले ही हो चुकी है। बुधवार की शाम परिणामों की घोषणा की जाएगी। समिति ने आम लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाने की अपील की है।

    इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोल्हान विवि की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता होंगी। विधायक सरयू राय अध्यक्षता करेंगे। प्रख्यात पर्यावरणविद दिनेश मिश्र और मोतीलाल नेहरू विद्यालय के सचिव डीपी शुक्ला विशिष्ट अतिथि होंगे जबकि डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन बी. चंद्रशेखरन और डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह सम्मानित अतिथि होंगी।

    आयोजन समिति के जिन लोगों ने विद्यालय का भ्रमण किया, उनमें एसपी सिंह, पवन सिंह, राजन सिंह राजपूत, अशोक कुमार, मंजू सिंह, रीना कुमारी, अंजनी कुमार, सुजीत कुमार मिश्रा, कौशिक कुमार दत्ता आदि शामिल थे।

    आज होगी ‘युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता सभी तैयारियां पूरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में अगर आप अपने परिवार को लेकर बाहर घूमने का मन बना रहे हैं, तो हो जाएं सावधान
    Next Article जामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम से नई धुरी: बीजिंग-इस्लामाबाद बेचैन, भारत का उदय

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.