झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से अस्पताल में मिले सोमू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर भाजपा के युवा नेता सतबीर सिंह सोमू झारखंड भारतीय जनता पार्टी प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंता विश्वा के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के तौर पर टाटा मुख्य अस्पताल गए।
उनका कुशल क्षेम लिया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहां चिकित्सकों से मिलकर भी सतबीर सिंह सोमू ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।