Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंवाद लक्ष्य 2024 में कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    जनसंवाद लक्ष्य 2024 में कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनसंवाद लक्ष्य 2024 में कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को सिदगोड़ा टाउनहॉल में जनसंवाद लक्ष्य 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां पूर्वी विधानसभा के सबसे मजबूत दावेदार डा. अजय कुमार ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अपनी दमदार उपस्थिती दर्ज कराई. कार्यक्रम में मुख्य रुप से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन का सरकार बेहतर कार्य कर रही है. मईंया सम्मान योजना की सफलता से भाजपा बौखला गई है. और भाजपा राज्य में गोगो दीदी योजना की झूठी फार्म महिलाओं से भरवा रही है. सरकार की सफल योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेवारी आपकी है. जनता को बताना है कि हेमंत सरकार प्रदेश की लोगों के कल्याण के लिए क्या कार्य कर रही है. वहीं डा. अजय कुमार ने कहा कि जनता भाजपा की नियत को समझ गयी है. वह अब हर राज्य में भाजपा को नकार रही है. हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता भाजपा को नकार दिया है. झारखंड की जनता भी मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को एक बार फिर ठगने के लिए भाजपा ने चुनावी जुमले की घोषणा की है. हम जनता के बीच बीजेपी की चुनावी जुमले की पोल खोलेंगे और लोगों सच्चाई से अवगत कराएंगे. इस बार झारखंड में इंडिया गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.

     

     

    मैं गरीब असहाय सभी का दर्द समझता हूं: बन्ना गुप्ता

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उपस्थित हुए,विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश नेता श्रीमती रमा खलको, रियाज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, प्रदेश महासचिव बिजय खान हिस्सा लिया, कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि मंत्री बन्ना गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का विधायक यहां की जनता ने मुझे बनाया है, मैं मिट्टी का लाल हूं और मैं गरीब असहाय सभी का दर्द समझता हूं, आम जनता के दुख तकलीफ को भली-भांति समझता हूं, जब-जब मैं बड़े योजनाओं को साकार करने के लिए कदम बढ़ाता हूं, तभी विपक्षी नेता मेरे कार्यों पर हंसते हैं, उपहास उडातें हैं, लेकिन मैं लक्ष्य से बिल्कुल हटता नहीं हूं, इसी प्रकार जब मेरे द्वारा फ्लाईओवर की बात की गई तो फिर एक बुद्धिमान नेता ने जहां से फ्लावर बना है वहां तो पाइपलाइन जाता है, किसी कीमत पर फ्लाईओवर नहीं बनेगा और आज फ्लाईओवर का पीलर टेस्टिंग हो गया है और धड़ल्ले से फ्लाईओवर निर्माण का कार्य जारी है।
    कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, राकेश कुमार तिवारी, प्रदेश महामंत्री विजय खान,
    पूर्व जिला अध्यक्ष नट्टू झा, वरिष्ठ नेता गोपाल प्रसाद, खगेन चंद्र महतो, अखिलेश यादव ने संबोधित किया। सभी नेताओं का प्रोटोकॉल के तहत स्वागत कार्यक्रम कदमा सोनीरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बबुआ झा सहित पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष एवं प्रखण्ड के पदाधिकारी ने सभी नेताओं का स्वागत बुके देकर शाॅल प्रदान कर स्वागत किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में बन्ना गुप्ता को भारी बहुमत से विजय दिलाने का संकल्प लिया। सम्मेलन की संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया।
    सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज झा, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर, जेपी साहू, बंटी शर्मा, संतोष सिंह, मोहम्मद आलम, अली राजा खान, पप्पू सिंह उज्जैन, संजय शर्मा, कैलाश रजक, अखिलेश सिंह सहित सभी पदाधिकारी ने किया।

    जनसंवाद लक्ष्य 2024 में कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमजीएम कॉलेज की नई बिल्डिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं: सरयू राय
    Next Article झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से अस्पताल में मिले सोमू

    Related Posts

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    September 9, 2026

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    September 9, 2026

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    वर्दी की असली पहचान जनता का भरोसा

    जिंदल फाउंडेशन ने 10 OPSC सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में विस्तार और मजबूती पर मंथन

    एसपी के सख्ती के बाद भी क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का खेल चलता रहेगा?

    गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, दो पीड़िताएं रेस्क्यू

    आत्महत्या: कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.