Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने रानी लक्ष्मी बाई के वीरता,साहस और देशभक्ति को किया नमन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने रानी लक्ष्मी बाई के वीरता,साहस और देशभक्ति को किया नमन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने रानी लक्ष्मी बाई के वीरता,साहस और देशभक्ति को किया नमन

    “बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।”

    1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के चूल्हे हिला देने वाली महान वीरांगना नारी शक्ति की प्रतीक महारानी लक्ष्मी बाई जी की बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन करने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले लौहनगरी के देशभक्तों का हुजूम शहीद स्थल गोलमुरी पहुंचा।महारानी लक्ष्मी बाई जी का बलिदान इस देश की अमूल्य धरोहर है। उपर्युक्त बात सैन्य मातृशक्ति की प्रदेश महासचिव मंजुला ने अपने संबोधन में कहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीदों के बलिदान को याद कर एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया ।इसके बाद रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन करने हेतु कई मातृसक्ति भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी हुकूमत के आगे कभी झुकना स्वीकार नहीं किया और आखिरी दम तक झांसी की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ती रहीं। रानी लक्ष्मीबाई का पराक्रम और साहस आज की नारियों के लिए प्रेरणादायी है एवं उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ साथ स्वयं की रक्षा खुद करने की प्रेरणा देती है।आज के दौर में अदम्य साहस, अदभुत शौर्य एवं

     

     

    पराक्रम की प्रतिमूर्ति अमर शहीद वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति के साथ साथ सभी युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक उद्धरण है।झांसी की रानी ने मातृ भूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कार्यक्रम का संचालन नीता शर्मा ने किया और इस अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि दी गई एवं दीप प्रज्वलित किया गया। रूबी सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौके पर भारत माता की जय ,वंदे मातरम भारत और वीर झांसी की रानी के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। आगामी 23 जून रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का अंग सैन्य मातृशक्ति द्वारा

     

     

     

    वीरांगना झांसी की रानी के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करने हेतु हिंदुस्तान मित्र मंडल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंजुला,शर्मिला,पूनम रूबी,कंचन,रीना,मीरा,
    भावना,सविंदर,उर्मिला ,नीता अर्चना,अंजू,जितेंद्र सिंह,वरुण कुमार
    अवधेश कुमार गौतम जैसवाल,उमेश सिंह
    मनोज सिंह,सत्येंद्र कुमार सिंह राजेश कुमार,सुखविंदर सिंह,विनय यादव,रासकुंजशर्मा,घनश्याम यादव,विनेश प्रसाद,पवन कुमार,अनिल सिन्हा,हरे राम,दयाभूषण ,हरिशंकर पांडे एवं अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article21 जून को जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा मनाएगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    Next Article रक्तदान अभियान को बढावा देने के लिए रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.