Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर। नदी और पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर। नदी और पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 21, 2026Updated:May 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। नदी और पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सम्मेलन शुक्रवार, 22 मई की सुबह 10 बजे से साकची स्थित मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में प्रारंभ होगा। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी. गोपाला गोवड़ा, जलपुरुष राजेंद्र सिंह, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, प्रख्यात पर्यावरणविद दिनेश मिश्र, डॉ. गोपाल शर्मा, बी. सत्य़नारायणा, बिभूति देबबर्मा, अरुण कुमार शुक्ला, युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, भारतीय वन सेवा के अधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी, एमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीयूष कांत पाण्डेय समेत नदियों एवं पहाड़ों पर लंबे समय से काम करने वाले विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।

    इस सम्मेलन का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी. गोपाला गोवड़ा और जलपुरुष राजेंद्र सिंह संयुक्त रुप से करेंगे।

     

    नदी पर्वत सम्मेलन के संरक्षक सरयू राय ने बताया कि उद्घाटन सत्र अपराह्न 10 से 12 बजे तक चलेगा। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तकनीकी सत्र चलेगा। इस सत्र में पर्वत और जल संरक्षण, संवर्धन, संरक्षण अधिनियम की आवश्यकता पर विमर्श होगा। इस सत्र में नौ वक्ता होंगे जो उक्त विषय पर अपनी राय रखेंगे।

    श्री राय ने बताया कि अपराह्न 3 बजे 5 बजे तक एक और तकनीकी सत्र आयोजित किया जा रहा है जिसमें पर्वतों के संरक्षण पर कानून का क्या मसौदा हो, इस पर ग्रुप डिस्कशन होगा। इस ग्रुप डिस्कशन में कुल 12 विशेषज्ञ अपनी-अपनी राय रखेंगे और मसौदे में क्या जोड़ना है, क्या घटाना है, इस पर चर्चा करेंगे।

    तीसरा तकनीकी सत्र संध्या 5.45 से 7.45 तक चलेगा। इसमें प्रजेंटेशन/डिस्कशन होगा, जिसमें 10 पैनलिस्ट बैठेंगे।

    गौरतलब है कि दो दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन युगांतर भारती, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, तरुण भारत संघ, आईआईटी (आईएसएम)धनबाद, जल बिरादरी, नेचर फाउंडेशन और मिशन Y संयुक्त रुप से कर रहा है।

    कई डेलीगेट्स जमशेदपुर पहुंच चुके हैं और कई गुरुवार शाम तक पहुंच जाएंगे। इस मौके पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    Next Article नाला विधानसभा क्षेत्र की बेटी देवासी हेंब्रम को विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया सम्मानित

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.