Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर : अनुच्छेद 370 को हटाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 2 अगस्त से शुरू
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर : अनुच्छेद 370 को हटाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 2 अगस्त से शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सुप्रीम कोर्ट  में आज जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने के फैसले के दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर सुनवाई करते हुए बताया कि 2 अगस्त से इस मामले पर सुनवाई शुरू करेंगे। अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट में तीन साल बाद सुनवाई हो रही है। इससे पहले साल 2020 में पांच जजों की संवैधानिक बेंच ने इस केस की सुनवाई की थी। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के एक दिन पहले सोमवार को इस मामले में नया हलफनामा दाया किया था। कोर्ट ने आज सुनवाई के साथ इस हलफनामे को खारिज कर दिया। बता दें कि केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को कानून लाकर जम्मू-कश्मीर को खास दर्जा देने वाली धारा 370 को खत्म कर दिया था।

    2 अगस्त से हर दिन होगी मामले की सुनवाई

    चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान कहा कि हम इन याचिकाओं पर अगले महीने 2 अगस्त से सुबह 10:30 बजे से सुनवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 पर सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर रोजाना सुनवाई होगी। अगर इस मामले में और कोई भी बात जोड़नी हो तो उसे जुलाई के आखिरी हफ्ते तक पूरा कर लिया जाए।

     

     

     

    केंद सरकार ने हलफनामें में दी ये दलील

    केंद सरकार ने सोमवार को शीर्ष कोर्ट पेश किए हलफनामे में कहा गया है कि तीन दशकों की उथल-पुथल के बाद इस क्षेत्र में जीवन सामान्य हो गया है। बीते तीन साल में स्कूल, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक संस्थान आराम से काम कर रहे हैं। इस अवधी के दौरान हड़ताल, पथराव और बंद की घटनाएं सामने नहीं आई है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र के नए हलफनामे पर विचार नहीं किया जाएगा।
    शाह फैसल और शेहला रशीद ने वापस ली अपनी याचिकाएं

    वरिष्ठ वकील राजू रामचंद्रन ने बताया कि शाह फैसल और शेहला रशीद ने अपनी याचिकाओं को वापस ले लिया है। चीफ जस्टिस ने दोनों का नाम याचिकाकर्ताओं की लिस्ट से हटाने का निर्देश दिया है। लीड पेटिशन शाह फैसल बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के नाम से थी, अब इसको बदल दिया है।

     

     

     

    उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमारा केस मजबूत है। हम सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद रखते है कि सुनवाई जल्द से जल्द हो और चुनाव भी हो। वहीं, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीएफ प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। मुफ्ती ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को न्याय मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जिले के उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को सौंपा मांग पत्र
    Next Article बिरसानगर :मोहरदा वाटर प्लांट के पीने के पानी की शुद्धता में सुधार को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा वाटर प्लांट का घेराव

    Related Posts

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.