Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयशंकर ने मालदीव के रक्षा मंत्री से मुलाकात करके सुरक्षा संबंधों पर चर्चा की
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    जयशंकर ने मालदीव के रक्षा मंत्री से मुलाकात करके सुरक्षा संबंधों पर चर्चा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जयशंकर ने मालदीव के रक्षा मंत्री से मुलाकात करके सुरक्षा संबंधों पर चर्चा की

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून के साथ ‘‘सकारात्मक बैठक’’ की और द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग तथा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने में ‘‘साझा हित’’ पर चर्चा की।

    जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए मालदीव की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। द्वीपीय राष्ट्र के चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के लगभग नौ महीने पहले पदभार संभालने के बाद नयी दिल्ली की ओर से यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है।

    यहां अपनी यात्रा के दूसरे दिन जयशंकर ने द्वीपीय राष्ट्र के रक्षा मंत्री मौमून से मुलाकात की।

    विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘रक्षा मंत्री मौमून के साथ बैठक बेहद सकारात्मक रही। रक्षा और सुरक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा के लिए संयुक्त पहल और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में हमारे साझा हितों पर चर्चा हुई।

     

     

    ‘एक्स’ पर उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले वर्ष राष्ट्रपति मुइज्जू के पदभार ग्रहण करने के बाद से मालदीव के साथ चीन के सैन्य संबंध बढ़ रहे हैं। एक अत्याधुनिक चीनी अनुसंधान पोत मालदीव के बंदरगाह पर पहुंच चुका है और दोनों देशों ने एक द्विपक्षीय सैन्य समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

    इससे पहले दिन में जयशंकर ने मालदीव के अपने समकक्ष मूसा जमीर और जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्री थोरिक इब्राहिम के साथ संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।

    जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज विदेश मंत्री मूसा जमीर और जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्री थोरिक इब्राहिम के साथ मिलकर माले के लोनुजियाराय पार्क में कमरख (स्टार फ्रूट) का पौधा रोपकर बेहद खुशी हुई। यह पौधा बेहतर भविष्य और भारत-मालदीव के बीच मजबूत संबंधों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।’’

     

     

     

    उन्होंने शुक्रवार को मालदीव के अपने समकक्ष जमीर से मुलाकात की और साझेदारी के साथ विकास करने, रक्षा और समुद्री सहयोग, क्षमता निर्माण, आर्थिक और व्यापारिक संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

    पिछले वर्ष राष्ट्रपति मुइज्जू की सरकार के सत्ता में आने के बाद जयशंकर की यह पहली मालदीव यात्रा है।

     

     

    चीन के प्रति झुकाव के लिए जाने जाने वाले मुइज्जू के राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद से भारत और मालदीव के बीच पिछले साल संबंध गंभीर रूप से तनावपूर्ण हो गए थे।

    पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों को वापस बुलाने की मांग की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबैंकों को जमा जुटाने के लिए आकर्षक उत्पाद लाने चाहिए: सीतारमण 
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला का दौरा किया

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.