Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘जेलर’ का नया गाना ‘हुकुम’ का टीज़र आउट
    Headlines सिनेमा

    ‘जेलर’ का नया गाना ‘हुकुम’ का टीज़र आउट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    साउथ के स्टार रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर’ को लेकर काफी लाइमलाइट में हैं. दिग्गज स्टार रजनीकांत की हर फिल्म का फैंस दिल थामें इंतजार करते रहते हैं. ‘जेलर’ में एक बार फिर से रजनीकांत का एक्शन वाला अवतार देखने को मिलने वाला है. इस बात का अंदाज आप फिल्म के नए गाने के टीजर से लगा सकते हैं. ‘जेलर’ के नये गाने ‘हुकुम’ का टीजर रिलीज हो गया है.

     

    रजनीकांत की फिल्म के गाने के इस टीजर पर जनता अपना जमकर प्लार लुटा रही है. टीजर में उन्हें एक्शन करते हुए भी देखा जा सकता है. हाथों में गन लिए रजनीकांत का स्वैग देखने लायक है. नेल्सन दिलीपकुमार के साथ रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. थलाइवा की कई झलकियों से लेकर कई प्रोमो अब तक देखे जा चुके हैं. साउथ मेगास्टार ने अपने फैंस के बीच बज बना रखा है.

     

    ये फिल्म का दूसरा गाना होने वाला है. इसका म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है. ‘जेलर’ नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित एक कंपलीट एक्शन एंटरटेनर फिल्म है. फिल्म में रजनीकांत लीड भूमिका में हैं. वहीं जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्नाह और विनायकन भी फिल्म में नजर आने वाले हैं. मोहनलाल का फिल्म में कैमियो होने वाला हैं. वहीं शिव राजकुमार भी फिल्म में कैमियो रोल निभाएंगे.

    पूरा गाना 17 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. टीजर में रजनीकांत जेल से बाहर आते हुए नजर आते हैं. जिसके बाद रिवाल्वर पर फोकस किया जाता है. फिर रजनीकांत के हाथ में भी बंदूक नजर आती है. टीजर से एक बात तो साफ है कि जेलर में जमकर गोलियां चलने वाली है. बता दें, केरल और हैदराबाद में इस फिल्म की शूटिंग की गई है. तीन जेल के अंदर पूरी फिल्म को शूट किया गया है. सुपरस्टार रजनीकांत का किरदार फिल्म के नाम पर बेस्ड है. एक्टर फिल्म में जेलर बने हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिकेट : टीम इंडिया का दिसंबर तक का शेड्यूल जारी, बैक-टू-बैक 3 बड़े टूर्नामेंट के साथ होंगी ये बड़ी सीरीज
    Next Article J&K : सिंध नदी में सीआरपीएफ का वाहन गिरा, 8 जवान घायल, सभी बालटाल बेस अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.