दुर्गौत्सव में रक्तरंजित हुआ जादूगोड़ा, शव लेकर श्मशान घाट जा रहे लोगों पर रैयतों ने किया रॉड व डंडे से हमला, मामला जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के वीरग्राम का
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा। घटना आज बुधवार की सुबह नौ बजे की है। घटना के बाबत बताया जाता है कि जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के वीरग्राम के ग्रामीण अपने रिश्तेदार का शव को लेकर शमशान घाट लेकर जा रहे तो जमीन के रैयतों ने रॉड व लाठी डंडों से हमला कर दिया।इस हमले में विकास दास को गंभीर रूप से सर पर चोटे आई है वयूसिल अस्पताल में दो टाके लगे।हमले में कई महिलाएं भी घायल हुई है।घटना के बाद भारी संख्या में महिलाएं जादूगोड़ा थाना पहुंच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इस बाबत घायल विकास दास ने कहा कि इस हमले में सुब्रतो दास,मदन दास ,श्याम सुंदर दास, दीनबंधु दास समेत अन्य कई लोग के नाम गिनाए है।
घटना के बाबत बताया जाता है कि पोटका प्रखंड अंतर्गत जादूगोड़ा थाना अंतर्गत वीर ग्राम के ग्रामीणों ने शव की अंत्येष्टि हेतु परम्परागत शमशान घाट लेकर जा रहे थे तो शमशान घाट की रास्ते की घेरा बंदी को लेकर रैयतों व ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया व एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रॉड से हमला कर दिया।
जिससे विकास दास गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने श्मशान जाने वाली सड़क को घेरने की सूचना पहले ही जादूगोड़ा थाना से लेकर पोटका बीडीओ वअंचलाधिकारी को दी गई थी। प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं होने से मामला आज हिंसक रूप ले लिया।

