Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा किया वीडियो
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा किया वीडियो

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा किया वीडियो

    इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हाल में संपन्न जी7 शिखर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपना एक सेल्फी वीडियो साझा किया है।

    मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मित्रता को जाहिर करते हुए इस वीडियो का शीर्षक ‘‘नमस्ते दोस्तों, मेलोडी की ओर से’’ दिया है।

     

     

    दोनों नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की दक्षिणी इटली के अपुलिया की एक दिवसीय यात्रा के अंत में मुलाकात की थी। इस दौरान मोदी ने जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के वास्ते निमंत्रण देने के लिए मेलोनी को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिये कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी।

    पांच सेकंड का यह वीडियो मेलोनी ने शनिवार को अपने ‘एक्स’ अकाउन्ट पर साझा किया था।

    देश की पहली महिला प्रधानमंत्री मेलोनी (47) ने वीडियो में कहा, ‘‘मेलोडी टीम की ओर से नमस्कार।’’

    वीडियो में 73 वर्षीय मोदी हंसते हुए नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो को फिर से साझा करते हुए लिखा, ‘‘भारत-इटली की मित्रता कायम रहे!’’

     

     

    इससे पहले शनिवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की एक सेल्फी वायरल हुई थी।

    शुक्रवार को यहां द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की थी।

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘‘प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई।’’

    बैठक के बाद मोदी ने कहा था, ‘‘हमने वाणिज्य, ऊर्जा, रक्षा, दूरसंचार आदि क्षेत्रों में भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देश जैव ईंधन, खाद्य प्रसंस्करण और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझगरू बगान मंदिर प्रांगण मे विधायक सरयू राय की पहल से हुआ डीप बोरिंग
    Next Article सीएम नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत, पटना के मेदांता अस्पताल में कराया भर्ती

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.