Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गाजा पर लगातार दूसरे दिन इजराइल ने किया मिसाइल अटैक, 12 फिलिस्तीनियों की मौत, 100 घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध

    गाजा पर लगातार दूसरे दिन इजराइल ने किया मिसाइल अटैक, 12 फिलिस्तीनियों की मौत, 100 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गाजा पर लगातार दूसरे दिन इजराइल ने किया मिसाइल अटैक, 12 फिलिस्तीनियों की मौत, 100 घायल
    तेल अवीव. इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जेनिन शहर में 2 दिन से जारी तनाव के बाद मंगलवार को इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक से पीछे हटना शुरू कर दिया. सेना के 2 दिन के ऑपरेशन में करीब 12 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, वहीं 100 से ज्यादा घायल हुए हैं. इस रेड के दौरान एक इजराइली सैनिक की भी मौत हो गई. अल जजीरा ने बताया कि इजराइल के ऑपरेशन ने जेनिन में रिफ्यूजी कैंप को तबाह कर दिया.

     

     

    इलाके में मौजूद घर, सड़कों और कारों का मलबा हर जगह फैल गया. इसके बाद मंगलवार देर रात गाजा पट्टी से इजरायल पर मिसाइल फायर की गई. हमलों को देखते हुए सदर्न इजराइल में अलर्ट सायरन बजाया गया और आयरन डोम को एक्टिवेट कर दिया गया. इजराइली मिलिट्री ने गाजा से आए 5 रॉकेट को मार गिराने की पुष्टि की. इसके बाद सेना ने गाजा पट्टी और हमास के ठिकानों पर दोबारा एयर स्ट्राइक की.

     

     

    नेतन्याहू बोले- आतंकियों के खिलाफ जंग जारी रहेगी

    इस बीच तेल अवीव में एक हमास सपोर्टर अपनी कार लेकर बस स्टॉप में घुस गया और लोगों पर चाकू से हमला करने लगा. इस अटैक में 8 लोग घायल हो गए. इस पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने कहा- इस तरह के हमले आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को नहीं रोक सकते हैं. अभी के लिए इजराइली सेना अपना मिशन पूरा करके लौट रही है, लेकिन जरूरत पडऩे पर हम फिर लौटेंगे.

     

     

    फिलिस्तीनी लीडर्स ने इजराइल के हमलों को कब्जे की कोशिश करार दिया है. हमास लीडर ओसामा हमदान ने कहा- तेल अवीव में अटैक के लिए इजरायली सेना खुद जिम्मेदार है. उन्होंने जेनिन में जो अपराध किया, ये उसी का नतीजा है. इससे पहले सोमवार को फिलिस्तीन के आतंकी संगठन ने इजराइल को तबाह करने की धमकी दी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मध्य रेलवे के न्यू बरौनी जंक्शन गंदगी के गोद में, पानी का नल रहते हुए यात्रियों को पानी नहीं मिलती।
    Next Article संजात गांव में 5 घरों में हुई चोरी पुलिस कर रही है मामले की छानबीन ।

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.