Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया, जायसवाल का शतक
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया, जायसवाल का शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया, जायसवाल का शतक
    नई दिल्ली: आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 179 रन बनाए. जिसे राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल के शतक की बदौलत 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया.

     

     

    मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा और ईशान किशन फ्लॉप रहे. रोहित 5 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, किशन 0 पर ही आउट हो गए. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए सूर्यकुमार यादव 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तिलक वर्मा और नेहाल वधेरा का तूफान देखने को मिला. तिलक ने मुंबई के लिए शानदार बल्लेबाजी की और 45 गेंदों में कुल 65 रन बनाए.

     

     

    मोहम्मद नबी ने कुछ देर उनका साथ दिया लेकिन वह 17 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए. आईपीएल 2024 के अपने पहले ही मैच में नेहाल ने कमाल की बल्लेबाजी की. नेहाल 24 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के और 3 चौके मारे. कप्तान हार्दिक पंड्या 10 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस तरह मुंबई का स्कोर 20 ओवर में 179 रन तक पहुंचा.

     

     

    संदीप शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट लिए. संदीप ने अपने स्पेल में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड और जेराल्ड कोएत्जे का विकेट लिया. संदीप ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन दिए. उनकी इकॉनमी इस दौरान 4.50 का रही. संदीप शर्मा के अलावा ट्रेंट बोल्ट को 2 और आवेश खान और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला.

     

     

    राजस्थान ने 19वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. राजस्थान के लिए ओपनिंग करने उतरे जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. बटलर 25 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए. तो वही यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ते हुए 60 गेंदों में 104 रन की पारी खेली. सैमसन ने जायसवाल का साथ देते हुए 38 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए एकमात्र विकेट पियूष चावला ने लिया. मुंबई को इस सीजन 5वीं हार मिली. राजस्थान रॉयल्स ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में 14 अंक हासिल कर लिए है. वे पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में दी गई इंसुलिन, बढ़ रहा था शुगर लेवल
    Next Article मुख्तार अंसारी को जेल में जहर देने के मामले में बड़ा खुलासा, विसरा रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई

    Related Posts

    गंगा का रौद्र रूप: बिहार में बाढ़, बर्बादी और बेबसी का सैलाब, नाव के सहारे जिंदगी; आठ जिले त्राहि-त्राहि

    September 4, 2026

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का रौद्र रूप: बिहार में बाढ़, बर्बादी और बेबसी का सैलाब, नाव के सहारे जिंदगी; आठ जिले त्राहि-त्राहि

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.