Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: क्वालीफायर-2 में आज मुंबई और गुजरात फाइनल में पहुंचने के लिए उतरेंगे मैदान में
    Headlines खेल

    आईपीएल: क्वालीफायर-2 में आज मुंबई और गुजरात फाइनल में पहुंचने के लिए उतरेंगे मैदान में

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    आईपीएल: क्वालीफायर-2 में आज मुंबई और गुजरात फाइनल में पहुंचने के लिए उतरेंगे मैदान में
    पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस आज दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगे। आईपीएल के 16वें सीजन के क्वालीफायर-2 में आज मुंबई इंडियंस सातवीं बार और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने के लिए मैदान में उतरेगी. आज जो टीम जीतेगी वह फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म होगा।

     

     

     

    आईपीएल 2023 में आज क्वालिफायर-2 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. क्वालिफायर-1 में गुजरात को चेन्नई सुपर किंग्स से 15 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एलिमिनेटर में मुंबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराया। दोनों टीमें अब तक आईपीएल में दो बार आपस में भिड़ चुकी हैं। दोनों टीमों ने एक-एक बार मैच जीता है। चूंकि आज के क्वालिफायर 2 मैच के लिए कोई अतिरिक्त दिन नहीं है, अगर बारिश हुई तो क्या होगा और विजेता का फैसला कैसे होगा? टूर्नामेंट की दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला कुछ इस तरह होगा।

     

     

     

    अगर आज क्वालिफायर-2 का मैच बारिश के कारण शुरू नहीं होता है या कोई फैसला नहीं होता है तो गुजरात टाइटंस को विजेता टीम घोषित कर दिया जाएगा क्योंकि यह टीम अंक तालिका में मुंबई इंडियंस से आगे है। मुंबई इंडियंस 16 अंक और -0.044 नेट रन रेट के साथ चौथे जबकि गुजरात टाइटंस +.809 और 20 अंक के साथ पहले स्थान पर है। हालांकि इस समीकरण की जरूरत नहीं होगी क्योंकि बारिश की संभावना नगण्य है।

    मुंबई इंडियंस लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में नंबर-4 पर थी। मुंबई के 14 मैचों में 8 जीत और 6 हार के साथ 16 अंक थे। एलिमिनेटर में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 81 रन से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह पक्की की। मुंबई की टीम 10वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। मुंबई इंडियंस अपने 10वें प्लेऑफ में चौथी बार क्वालीफायर-2 खेलने जा रही है।

     

     

    डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस लीग चरण में शीर्ष पर रही। गुजरात की टीम के 14 मैचों में 10 जीत और 4 हार के साथ 20 अंक थे। हालांकि क्वालीफायर-1 में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम को फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का एक और मौका मिला है। गुजरात को घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है। गुजरात की टीम ने इस मैदान पर अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 5 मैच जीते हैं।

    गुजरात टाइटंस का आईपीएल में लंबा इतिहास नहीं रहा है। गुजरात की टीम ने आईपीएल के पिछले सीजन में एंट्री की थी और खिताब जीतने में कामयाब रही थी। दोनों टीमों के बीच के आंकड़ों की बात करें तो मुंबई की टीम गुजरात से आगे है। आईपीएल में अब तक गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच 3 मैच खेले गए हैं। इस बीच, मुंबई ने 2 मैच जीते हैं और गुजरात ने एक मैच जीता है। आईपीएल 2023 में दोनों टीमों ने 2 मैच खेले थे जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पीएम मोदी 2024 में 300 सीटें जीतकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे
    Next Article 60 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी

    Related Posts

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    July 25, 2026

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    July 25, 2026

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.