Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: गुजरात ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हराया, दबाव में मुंबई के बल्लेबाज हुए फेल
    Headlines खेल राष्ट्रीय

    आईपीएल: गुजरात ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हराया, दबाव में मुंबई के बल्लेबाज हुए फेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अहमदाबाद  :   आईपीएल 2023 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को अपने होम ग्राउंड यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 55 रन से हराया. गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन ही बनाए. मुंबई ने 11 ओवर में 59 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई और मुकाबला हार गई. ये मुंबई की चौथी हार है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने घर में दो मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज की. इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस के भी चेन्नई सुपर किंग्स के बराबर 10 अंक हो गए हैं.

     

     

    208 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा 2, ईशान किशन 13 और कैमरन ग्रीन 33 रन बनाकर आउट हो गए. मुंबई ने 59 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. राशिद खान और नूर अहमद ने एक ही ओवर में 2-2 विकेट लेकर मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. राशिद और नूर अहमद ने अपने कोटे के 8 ओवर में 64 रन देकर 5 विकेट झटके. यानी आधी मुंबई टीम अफगानिस्तान के इन दोनों स्पिनर ने साफ की. सूर्यकुमार यादव ने जरूर कुछ करारे शॉट्स खेले. लेकिन, वो भी 12 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद नेहल वढ़ेरा ने भी 21 गेंद में 3 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 40 रन ठोके.

     

     

     

    इससे पहले, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई को पहली सफलता जल्दी ही दिला दी थी. उन्होंने ऋद्धिमान साहा को विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद हार्दिक पंड्या भी 13 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, एक छोर से शुभमन गिल डटे रहे और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. गिल 56 रन बनाकर आउट हो गए. एक समय गुजरात का स्कोर 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन था. लेकिन आखिरी 8 ओवर में गुजरात ने 108 रन ठोके. यानी 13 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाए.

     

     

     

    गुजरात टाइटंस के लिए डेविड मिलर और अभिनव मनोहर ने ताबड़तोड़ पारी खेली. दोनों ही बल्लेबाज अपने अर्धशतक नहीं पूरे कर पाए. लेकिन, टीम की जरूरत जरूर पूरी की. मिलर ने आउट होने से पहले 22 गेंद में 46 रन ठोके. वहीं, मनोहर ने 200 के स्ट्राइक रेट से 21 गेंद में 42 रन बनाए. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 71 रन की साझेदारी हुई. आखिरी में राहुत तेवतिया ने भी खुलकर हाथ दिखाए और 3 छक्कों की मदद से महज 5 गेंद में 20 रन ठोके. इस तरह गुजरात ने 20 ओवर में 207 रन बनाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article कर्नाटक: कई अधिकारियों और कांग्रेस नेता के ठिकानों पर रेड, 30 लाख कैश और सोना-चांदी भी जब्त

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.