Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रनों से हराया
    Breaking News Headlines खेल

    आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रनों से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 25, 2024Updated:April 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रनों से हराया
    नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रनों से हरा दिया. अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.  जवाब में गुजरात की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी. आखिरी ओवर में गुजरात को 19 रन बनाने थे, राशिद खान ने बेहतरीन हिटिंग दिखाते हुए दो चौके और एक छक्का भी लगाया लेकिन मुकेश कुमार ने अंत में दिल्ली को जीत दिला ही दी

     

     

    दिल्ली की जीत में कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा हाथ रहा जिन्होंने नाबाद 88 रनों की पारी खेली. पंत के बल्ले से 8 छक्के और 5 चौके निकले. अक्षर पटेल ने 66 रन बनाए और ट्रिस्टन स्टब्स ने 7 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए. गुजरात के लिए डेविड मिलर और साई सुदर्शन ने बेहतरीन हाफसेंचुरी लगाई. सुदर्शन ने 65 रनों की पारी खेली. डेविड मिलर के बल्ले से 55 रन निकले. अंत में राशिद खान ने 11 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए.

     

     

    आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस को 19 रनों की दरकार थी. दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने मुकेश कुमार को अटैक पर लगाया. मुकेश कुमार की पहली दो गेंदों पर चौके लगाकर राशिद खान ने मैच को रोमांचक बना दिया. लेकिन इसके बाद मुकेश कुमार ने लगातार दो गेंद डॉट फेंक दिल्ली को राहत की सांस दी. लेकिन फिर पांचवीं गेंद पर राशिद खान ने छक्का लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया. आखिरी गेंद पर गुजरात को 5 रनों की जरूरत थी लेकिन मुकेश कुमार ने डॉट फेंक दिल्ली को जीत दिला दी. इस ओवर की 3 डॉट गेंदें गुजरात को नुकसान पहुंचा गई.

     

     

    दिल्ली-गुजरात के मैच में कुल 444 रन बने, जिसमें 16 छक्के शामिल रहे. लेकिन रनों की बरसात के बीच कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की. दिल्ली के इस स्पिनर ने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 2 विकेट लिए. ये खिलाड़ी साहा और राहुल तेवतिया के अहम विकेट ले गया और इसी वजह से दिल्ली को अंत में दो अंक मिले. बता दें टूर्नामेंट में ये दिल्ली की चौथी जीत है. दिल्ली अब 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरिश्मा-माधुरी के बीच होगा डांस मुकाबला, म्यूजिकल डांस ऑफ एनवी पर थिरकेंगी
    Next Article बलराज पंवार ने भारत को नौकायन में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया

    Related Posts

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.