Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली को दी करारी मात, 106 रनों से हराया
    Headlines खेल

    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली को दी करारी मात, 106 रनों से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली को दी करारी मात, 106 रनों से हराया
    नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल लीग के 16वें मुकाबले में दिल्ली को करारी हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता के बल्लेबाजों की आंधी में दिल्ली की टीम ऐसी उड़ी की दोबारा लौट ही नहीं पाई.

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की. सॉल्ट (18) और सुनील नरेन के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई. सॉल्ट के आउट होने के बाद दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे नरेन ने तो धमाका मचा दिया. नरेन ने 39 गेंद पर 7 छक्के और इतने ही चौके लगाते हुए 85 रनों की पारी खेली.

     

     

    अंगकृष रघुवंशी ने भी आज कमाल का खेल दिखाया. उन्होंने 27 गेंद में 5 चौका और 3 छक्का लगाते हुए 54 रनों की आतिशी पारी खेली. जबकि आंद्रे रसेल ने 19 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 41 रन बनाए. वहीं रिंकू सिंह ने महज 8 गेंद में ही 26 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इन बल्लेबाजों की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 272 रन बनाई.

     

     

    अपने होम ग्राउंड पर खेल रही दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के 4 ऊपरी बल्लेबाज 33 रन पर ही पवेलियन लौट गए. डेविड वॉर्नर 18, पृथ्वी शॉ 10 रन बनाकर आउट हुए. जबकि मिचेल मार्श और अभिषेक पोरेल अपना खाता भी नहीं खोल पाए. हालांकि दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की एक बार फिर आक्रामक पारी देखने को मिली. पंत ने 25 गेंद में 55 रनों की पारी खेली. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 32 गेंद पर 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

     

     

    इस मैच में जहां कोलकाता की पहले धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली वहीं गेंदबाजी भी कमाल रही. वैभव अरोरा और वरूण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. वहीं मिचेल स्टार्क 2 जबकि सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट चटकाए. कोलकाता के इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर KKR ने दिल्ली को उसी के घर में ही 106 रनों से करारी मात दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो वन प्रमंडल क्षेत्र के दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के कुयानी जंगल में आग लग गई
    Next Article तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर फटा, 5 लोगों की मौत

    Related Posts

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    July 21, 2026

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    July 21, 2026

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.