Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2024: गुजरात ने जीती हारी हुई बाजी, गिल के बाद राशिद का तूफानी खेल
    Headlines खेल

    IPL 2024: गुजरात ने जीती हारी हुई बाजी, गिल के बाद राशिद का तूफानी खेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    IPL 2024: गुजरात ने जीती हारी हुई बाजी, गिल के बाद राशिद का तूफानी खेल
    नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का विजयरथ रोक दिया है. लगातार 4 मैच जीत चुकी राजस्थान रॉयल्स की टीम को गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हराया. एक समय यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में झुका हुआ था. लेकिन गुजरात टाइटंस के बैटर्स ने कमाल का प्रदर्शन कर मैच अपनी टीम के नाम कर दिया. गुजरात टाइटंस ने आखिरी दो ओवर में 37 रन बनाकर यह मैच जीता.

     

     

    बारिश से प्रभावित मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की. उसने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल (24) और जॉस बटलर (8) टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सके. लेकिन इसके बाद कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग डट गए. रियान पराग ने 48 गेंद पर 76 रन बनाए. संजू सैमसन 38 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे. शिमरन हेटमायर ने 5 गेंद पर 13 रन की पारी खेली.

     

     

    राजस्थान रॉयल्स को बड़ा स्कोर बनाने में गुजरात टाइटंस की गलतियों का भी साथ मिला. गुजरात टाइटंस ने रियान पराग को दो बार और संजू सैमसन को एक बार जीवनदान दिया. रियान पराग के जब कैच छूटे तब वे क्रमश: 0 और 6 के स्कोर पर खेल रहे थे. संजू सैमसन का कैच जब छूटा तब वे 48 रन बना चुके थे. 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने अच्छी शुरुआत की. कप्तान शुभमन गिल (72) ने साई सुदर्शन (35) के साथ 64 रन की ओपनिंग साझेदारी की. साई सुदर्शन के आउट होने के बाद गुजरात ने 2 और विकेट जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए. राजस्थान रॉयल्स के स्पीडस्टर कुलदीप सेन ने मैथ्यू वेड (4) और अभिनव मनोहर (1) को बोल्ड कर स्कोर 3 विकेट पर 79 रन कर दिया.

     

     

    इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने विजय शंकर (16) और राहुल तेवतिया (22) के साथ मिलकर स्कोर 133 तक पहुंचाया. इस स्कोर पर गिल के आउट होने के बाद राहुल तेवतिया, शाहरुख खान और राशिद खान ने तेजी से रन बनाकर गुजरात को जीत दिला दी. गुजरात को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी. गुजरात ने इसके जवाब में 37 रन बना दिए और मैच जीत लिया. गुजरात टाइटंस के इस जीत के बाद आईपीएल पॉइंट टेबल में 6 अंक हो गए हैं. उसने छह मैच में 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान रॉयल्स की यह पहली हार है. वह इस हार के बावजूद पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर :आपसी एकता और भाईचारे का महापर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाई जा रही ईद-उल-फितर
    Next Article अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस डिपार्टमेंट ने CM के निजी सचिव को विभव कुमार को हटाया

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.