Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस डिपार्टमेंट ने CM के निजी सचिव को विभव कुमार को हटाया
    Headlines राजनीति

    अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस डिपार्टमेंट ने CM के निजी सचिव को विभव कुमार को हटाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस डिपार्टमेंट ने CM के निजी सचिव को विभव कुमार को हटाया
    नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. वे जेल में हैं और उनके निजी सचिव विभव कुमार की नियुक्ति को विजिलेंस विभाग ने असंवैधानिक करार दिया है. विजिलेंस विभाग का कहना है कि उनकी नियुक्ति गलत है. विजिलेंस विभाग के विशेष सचिव YVVJ राजशेखर ने अपने आदेश में कहा है कि विभव कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म की जा रही हैं. विभाग ने कहा है कि विभव कुमार की नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का ईमानदारी से पालन नहीं किया गया, इसलिए ऐसी नियुक्ति अवैध और अमान्य है.

     

     

    विभव प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में हैं. ED ने 8 अप्रैल को विभव से शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घंटों तक पूछताछ की थी. इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में भी फरवरी के पहले सप्ताह में ED विभव के घर पर रेड कर चुकी है. बता दें कि जांच एजेंसी विभव कुमार से करीब 4 घंटों तक पूछताछ की थी. दूसरी बार ईडी ने विभव कुमार से पूछताछ की थी. इससे पहले पिछले साल भी जांच एजेंसी ने समन भेजकर केजरीवाल के निजी सचिव बुलाया था और इंक्वायरी की थी. बता दें कि 8 अप्रैल को जांच एजेंसी (ED) विभव के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक से भी पूछताछ की थी.

     

     

    बता दें कि विजिलेंस निदेशालय ने 10 अप्रैल से विभव कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी है. निदेशालय ने विभव कुमार की नियुक्ति को सही नहीं माना है. निदेशालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि विभव कुमार की सर्विस तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है. इसमें कहा गया कि उनकी नियुक्ति के लिए जो प्रक्रिया और नियमों का सही से पालन नहीं किया गया इसलिए उनकी नियुक्ति अवैध और अमान्य है.

     

    आदेश में विभव कुमार के खिलाफ लंबित 2007 के कानूनी मामले का भी हवाला दिया गया है. दरअसल, यह मामला सरकारी कर्मचारी पर हमला और काम में बाधा उत्पन्न करने का था. ED की चार्जशीट में भी विभव कुमार का जिक्र है. विभव ने सितंबर 2021-जुलाई 2022 के बीच मोबाइल नंबर का IMEI चार बदला. बता दें कि विभव कुमार ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी नेता से तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी.

     

     

    केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को जो पद से हटाया गया है, उसके पीछे इस बात को आधार बनाया गया है कि 2007 में नोएडा में उनकी किसी सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई थी. इसका केस है. यह मामला आगे तब बढ़ा जब इस मामले में विभव के खिलाफ चार्जशीट हुई. हाईकोर्ट ने भी इस पूरे मामले में विभव को किसी भी तरीके की कोई रिलीफ नहीं दी. मगर मामले में यूटर्न तब आया जब विभव अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने. दरअसल, जॉइनिंग से पहले सरकार को अपना सारा रिकॉर्ड बताना पड़ता है. विभव को हटाने के पीछे इस बात का दावा किया गया है कि विभव ने यह बड़ी और हम जानकारी सरकार से छुपाई कि उसके पीछे कोई क्रिमिनल केस भी है और इसी बात को आधार बनाकर केजरीवाल के निजी सचिव को पद से हटाया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIPL 2024: गुजरात ने जीती हारी हुई बाजी, गिल के बाद राशिद का तूफानी खेल
    Next Article तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में जमकर बवाल, सैकड़ों कुर्सियां टूटीं, टी-शर्ट लूटने की मची होड़

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.