Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरमत सिख्या कैंप में झारखण्ड के सिख बच्चो को आमंत्रण, 8 से 15 अक्टूबर तक भुवनेश्वर में होगा आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गुरमत सिख्या कैंप में झारखण्ड के सिख बच्चो को आमंत्रण, 8 से 15 अक्टूबर तक भुवनेश्वर में होगा आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गुरमत सिख्या कैंप में झारखण्ड के सिख बच्चो को आमंत्रण, 8 से 15 अक्टूबर तक भुवनेश्वर में होगा आयोजन

    सीजीपीसी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए बच्चों से की अपील
    भुवनेश्वर में आयोजित होने होने वाली 54th गुरमत सिख्या कैंप (गुरमत शिक्षा शिविर) में झारखण्ड के सिख बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने लिए आमंत्रण मिला है। इस सिलसिले में आयोजन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सीजीपीसी पदाधिकारियों से साकची स्थित कार्यालय मिला और शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।

     

    आयोजन समिति ने बताया कि सिख फ़ोरम कोलकाता की ओर से 54th गुरमत सिखलाई कैम्प का आयोजन 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक भुवनेश्वर, ओड़ीशा में किया जायेगा। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला तथा अन्य सदस्यों में मुख्यतः सुखविंदर सिंह राजू, गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू, सुरेंदर सिंह छिंदे और नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह से विशेष बातचीत की गई। जमशेदपुर के युवा नेता सुरजीत सिंह भी मौजूद रहे। इस बैठक में आयोजन समिति की ओर से सदस्य गुरशरण सिंह, गुरमीत सिंह, गुरचरण सिंह, जगजीत सिंह, वरिंदर सिंह और जसवंत सिंह ने शिरकत की।

     

     

    बैठक में कैंप के सफल आयोजन को लेकर चर्चा हुई कि किस प्रकार झारखण्ड से छोटे बच्चों को भेजा जाए, इस पर भी चर्चा हुई कि गुरुओं के संदेशों को शिक्षा के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाकर एक समृद्ध और सुदृढ़ समाज का निर्माण किया जाये।
    गुरुद्वारा सिंह सभा भुवनेश्वर में गुरमत शिक्षा कैंप का आयोजन सिख फ़ोरम कोलकाता, सिख वेलफेयर एसोसिएशन कोलकाता, गुरुद्वारा सिंह सभा भुवनेश्वर के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। जिसमें गुरमत ज्ञान देने के लिए डॉक्टर प्रभजीत कौर पूर्व प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज गर्ल्स लुधियाना, बीबी सुखमणि कौर असिस्टेंट प्रोफेसर भाई मणि सिंह खालसा कॉलेज लोगोंवाल, सरदार गौरवदीप सिंह एजुकेशनिस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर,

     

     

    ज्ञानी सुखविंदर सिंह राठौल, तख़्त श्री केश गढ़ साहेब, डॉक्टर सर्वजोत कौर पूर्व हो डी पीबी डिपार्मेंट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स लुधियाना, कैप्टन यशपाल सिंह सिख स्कॉलर, टर्बन कोच सरदार गुलाब सिंह, बीबी बलजीत कौर असिस्टेंट प्रोफेसर श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब, डॉक्टर राजवंत सिंह यूएसए प्रेसिडेंट यूके सिख और सोशल एक्टिविस्ट विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। गुरमत सिख्या कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी या भाग लेने के लिए सीजीपीसी कार्यालय या फिर जसवंत सिंह जस्सू 9304030272 से संपर्क कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसत्ता पक्ष और विपक्ष ने लूटा झारखंड: सूर्य सिंह बेसरा
    Next Article पारुल सिंह बनी आदित्यपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त

    Related Posts

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.