डी.बी.एम.एस कॉलेज में बी.एड के नवनामांकित छात्रों का परिचय सत्र का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में सत्र 2024-26 के बी.एड के नवनामांकित छात्रों का परिचय सत्र का आयोजन किया गया | जिसका शुभारंभ डी.बी.एम.एस. ट्रस्ट की संरक्षिका श्रीमती भानुमती नीलकंठन, अध्यक्ष श्री बी.चंद्रशेखर एवं श्रीमती ललिता चंद्रशेखर, कॉलेज की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव श्रीमती सुधा दिलीप, गवर्निंग बॉडी सचिव श्री सतीश सिंह, कॉलेज प्रबंधन समिति की सदस्य श्रीमती पद्मा शिवा, प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता एवं उप-प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल ने दीप प्रज्वलित कर किया |
संरक्षिका श्रीमती भानुमती नीलकंठन ने कहा कि आप सभी भावी शिक्षक है आपको सभी मूल्य पर ध्यान रखना जरूरी है और समाज एवं देश के हित में काम करना है | अध्यक्ष श्री बी.चंद्रशेखर ने कहा कि आप पढ़ने के लिए लड़े ताकि आपके ज्ञान की उपयोगिता समाज को मिले | प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता ने डी.बी.एम.एस कॉलेज के उद्देश्य मिशन विजन के बारे में छात्रो को बताया |
उन्होंने कहा कि भावी शिक्षक हमारे देश के नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए डी.बी.एम.एस कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अंजली गणेशन , सुदीप प्रमाणिक ,अभिजीत दे ,ललित किशोर , बिरेन्द्र पाण्डेय , जुलियन अंथोनी, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |