Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डी.बी.एम.एस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर

    डी.बी.एम.एस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डी.बी.एम.एस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    डी.बी.एम.एस कॉलेज के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रंभा कालेज की प्राचार्या डॉ.कल्याणी कबीर, डी.बी.एम.एस. कॉलेज की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन , सह-सचिव श्रीमती सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉक्टर जूही समर्पिता एवं उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । मुख्य अतिथि डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि भाषाई ज्ञान विभिन्न समुदायों के बीच अपनत्व को बढ़ाता है। भारत की सभी संस्कृतियों को अपनाना चाहिए। खुले मन से सभी भाषाओं को स्वीकार करना चाहिए, जिससे सारा संसार अपना लगेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में मातृभाषा की आवश्यकता क्यों है और हम मातृभाषा का सरक्षण कैसे करें इसपर चिंतन करने की आवश्यकता है |

     

     

    प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने अपनी मातृभाषा जैसे-अंग्रेजी , संथाली , तेलगु , राजस्थानी , मलयालम , ओड़िया , बांग्ला , खोरठा , मैथली , मगही आदि में अपनी अपनी भावनाएं व्यक्त की |

    प्रथम सेमेस्टर की छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न मातृभाषाओं में कविता की प्रस्तुति दी गई। सुदीप प्रमाणिक ka तकनीकी सहयोग था.

     

     

    अमृता चौधरी के निर्देशन में भाषाई विविधता को बढ़ावा के महत्व को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने कश्मीर, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, बिहार ,झारखंड और बंगाल आदि राज्यों की मातृभाषा के गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।.
    पामेला घोष दत्ता के निर्देशन में छात्रों ने जीवन के रंग नदियों के संग विभिन्न भारतीय भाषाओं में बेहतरीन प्रस्तुति दी.

     

     

    यह कार्यक्रम कॉलेज के लिए लिटरेसी क्लब द्वारा कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकुर कुमार रोहित पोद्दार, तनुश्री शाह ,नैंसी आनंद और उसकी टीम, प्रभा किरण और नीतू कुमारी सहित तमाम छात्र छात्राओं की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ सुरीन भुल्लर सिंह, पामेला घोष दत्ता,अर्चना कुमारी ,कंचन तिवारी,मौसमी दत्ता ,अंजलि गणेशन,एंजेल मुंडा ,काजल महतो, मीनाक्षी चौधरी ,पूनम कुमारी, अभिजीत, बीरेन्द्र पाण्डेय, जूलियन एंथोनी सहित कर्मचारी उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन रीमा राय ने दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखबरें कोल्हान की
    Next Article जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में ‘राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह’ का शुभारंभ

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.