Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मालीवाल प्रकरण पर बोलने के बजाय आरोपी के साथ ‘बेशर्मी’ से घूम रहे हैं केजरीवाल: सीतारमण
    Breaking News Headlines राजनीति

    मालीवाल प्रकरण पर बोलने के बजाय आरोपी के साथ ‘बेशर्मी’ से घूम रहे हैं केजरीवाल: सीतारमण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मालीवाल प्रकरण पर बोलने के बजाय आरोपी के साथ ‘बेशर्मी’ से घूम रहे हैं केजरीवाल: सीतारमण

    नयी दिल्ली:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मुद्दे पर नहीं बोलने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और कहा कि वह इसके बजाय आरोपी बिभव कुमार के साथ ‘बेशर्मी’ से घूम रहे हैं।

     

     

    यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीतारमण ने मांग की कि ‘आप’ संयोजक इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें और माफी मांगें।

    भाजपा की वरिष्ठ नेता ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार सोमनाथ भारती समेत ‘आप’ के कई नेताओं के खिलाफ महिलाओं पर हमले के पूर्व के आरोपों का जिक्र करते हुए दावा किया कि दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी एक महिला विरोधी पार्टी है।

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि गांधी परिवार के सदस्य भारती को वोट देंगे, जिन पर अपनी गर्भवती पत्नी पर हमला करने का आरोप है।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि ‘आप’ सांसद संजय सिंह द्वारा मालीवाल मामले में कार्रवाई का वादा करने के एक दिन बाद आरोपी बिभव कुमार को केजरीवाल के साथ लखनऊ में देखा गया।

    उन्होंने कहा कि यह अविश्वसनीय और अस्वीकार्य है कि केजरीवाल ने अपनी पार्टी की महिला सांसद पर हमले पर एक शब्द भी नहीं बोला है।

     

     

     

    मालीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ मारपीट की।

    दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और कुमार को मामले में आरोपी के रूप में नामजद किया।

    मालीवाल प्रकरण पर बोलने के बजाय आरोपी के साथ ‘बेशर्मी’ से घूम रहे हैं केजरीवाल: सीतारमण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, निजी क्षेत्र को भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश
    Next Article रांची :मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा ने रेल-कर्मियों से मतदान को लेकर किये अपील

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.