Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महंगाई का झटका: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की हुई बढ़ोतरी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    महंगाई का झटका: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की हुई बढ़ोतरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महंगाई का झटका: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की हुई बढ़ोतरी
    नई दिल्ली:  हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को रिवाइज करती है। आज भी सभी शहरों में इनकी कीमतों को अपडेट किया गया है। एक बार फिर से तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस बार कमर्शियल सिलेंडर में 25.50 रुपये की वृद्धि हुई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,769.50 रुपये का मिलेगा।

     

     

    देश के चारों महानगरों में सबसे ज्यादा इजाफा कोलकाता में देखने को मिला है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर मार्च के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितने चुकाने होंगे. साथ ही मार्च के महीने में और बीते दो महीने में देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कितना इजाफा देखने को मिल चुका है. मार्च महीने के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा देखने को मिला है. देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में यह इजाफा 25.5 रुपए का देखने को मिला है. जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1795 रुपए और मुंबई में 1749 रुपए हो गए हैं. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 24 रुपए का इजाफा देखने को मिला और दाम 1911 रुपए पर आ गए. जबकि चेन्नई में मार्च के महीने में यह इजाफा 23.5 रुपए का देखने को मिला है और दाम 1960.50 रुपए पर आ गए हैं.

     

    अगर बात बीते दो महीने की करें तो सबसे ज्यादा इजाफा कोलकाता में देखने को मिला है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 42 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. उसके बाद मुंबई में 40.5 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. देश की राजधानी दिल्ली में यह इजाफा 39.5 रुपए का हुआ है. देश के दक्षिण भारत के सबसे बड़े महानगर चेन्नई की बात करें तो बीते दो महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में सबसे कम 36 रुपए का इजाफा हुआ है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है.

     

     

    वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बीते 6 महीने से फ्रीज हैं. 30 अगस्त के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. उस समय केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपए की फ्लैट कटौती की थी. जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 903 रुपए पर हैं. वहीं कोलकाता में 929 रुपए पर आ गए हैं. मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम है. आने वाले दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है, इस बात को यकीन से कहना मुश्किल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश: ढाका की सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 43 लोगों की मौत
    Next Article सम्मान, पहचान और स्वाभिमान के मुद्दे पर उतरेंगे : सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न

    July 12, 2026

    गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न

    गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.