Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नौ साल में दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता : CM योगी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    नौ साल में दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता : CM योगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल में जहां एक तरफ दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, वहीं देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सु²ढ़ हुई है। आज भारत को कोई आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता। गरीबों का कल्याण और इन्फ्रास्ट्रक्च र डेवलपमेंट जैसे चार स्तंभों को मोदी सरकार ने बीते नौ साल में मजबूत आधार प्रदान किया है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी में मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल के पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में बदली हुई परिस्थितियों को हम सब ने ना केवल महसूस किया है बल्कि हमने इस दौरान नये भारत का दर्शन भी किया है। आज का भारत चार महत्वपूर्ण स्तंभों पर खड़ा है।

     

     

     

    मुख्यमंत्री ने पहले स्तंभ की चर्चा करते हुए कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है। भारत को दुनियाभर मे सम्मान मिल रहा है। हाल ही में पीएम ने तीन देशों की यात्रा की है, उसका ²श्य हम सबके सामने है। पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी का वहां के प्रधानमंत्री ने पैर छूकर अभिनंदन किया। प्रोटोकॉल तोड़ के देर सायंकाल स्वयं आगवानी की। यह पहली बार हुआ है जब किसी संप्रभु राष्ट्र ने अपने समकक्ष का अभिनंदन इस प्रकार किया हो। पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पीएम के वक्तव्य को भी हम सबने सुना, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को बॉस कहके संबोधित किया था। यही नहीं अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से पीएम मोदी का ऑटोग्राफ लेने की इच्छा व्यक्त करना, ना सिर्फ भारत बल्कि देश की 140 करोड़ जनता का सम्मान है। हर भारतवासी इसपर गर्व करता है। आज दुनिया में भारत की विरासत को सम्मान मिला है। हर साल 21 जून को पूरी दुनिया योग से जुड़कर भारत की विरासत का सम्मान कर रही है।

     

     

     

    मुख्यमंत्री ने दूसरे स्तंभ की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा की स्थिति सु²ढ़ हुई है। कोई भी भारत की ओर टेढ़ी नजर से देखने का प्रयास नहीं कर सकता है। अटल जी ने कहा था कि हम सब कुछ कर सकते हैं, मगर पड़ोसी नहीं बदल सकते। भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के प्रति सकारात्मक भाव रखता रहा है। मगर कुछ लोग अपनी प्रवृत्ति से मुक्त नहीं हो पाते। पहली बार भारत ने जैसे को तैसे का जवाब दिया। सीमाएं सुरक्षित और सु²ढ़ हुई हैं। आंतरिक सुरक्षा की स्थिति मजबूत हुई है। चाहे जम्मू कश्मीर हो या पूर्वोत्तर, नक्सल उग्रवाद, माओवाद, अलगाववाद और आंतंकवाद पर हमने निर्णायक काबू पा लिया है। सुरक्षा के मामले में देश में नई आस और विश्वास का भाव पैदा हुआ है।

     

     

     

    सीएम योगी ने कहा कि आज भारत की 140 करोड़ जनता की आवश्यक्ता की पूर्ति के लिए वल्र्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्च र भारत के पास है। गरीबों को भी एयर कनेक्टिविटी मिली है। आजादी के बाद 70 साल में केवल 74 एयरपोर्ट बने थे। 9 साल में हमने 74 नए एयरपोर्ट देश को देने का कार्य किया है। इसके अलावा हाईवे एक्सप्रेसवे, वाटरवे, रेलवे और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में जो भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है वो अभूतपूर्व है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया जाल बिछा है। रैपिड रेल, नये पोर्ट बन रहे हैं। फ्लोटिंग जेटी से वाटरवे का लाभ मिल रहा है। नये एम्स बन रहे हैं। हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्च र मजबूत हुआ है। देश की आकांक्षाओं के अनुरूप हर तबके लिए इन्फ्रास्ट्रक्च र का डेवलमेंट किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है। बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। जनधन से शुरू हुई योजना देखते-देखते कितना विस्तार ले चुकी है। देश में 45 करोड़ से अधिक गरीबों के अकाउंट खोले गये। इससे जो परिवर्तन देखने को मिला वो अकल्पनीय है। यूपी को इसका सार्वाधिक लाभ मिला। यूपी में साढ़े आठ करोड़ से अधिक बैंक अकाउंट खोले गये। इसके परिणम से डीबीटी का लाभ मिल रहा है। ये भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ा प्रहार है। गरीब, किसान, श्रमिक के खाते में योजनाओं का धन सीधे पहुंच रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार शहरों की 15 दमकल गाडिय़ों ने 5 घंटे में आग पर काबू पाया
    Next Article राहुल गांधी ने कहा- एमपी विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 150 सीटें, शिवराज सिंह चौहान बोले- ख्याली पुलाव पकाते रहें

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.