Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आशा और उमंगो का 8 बर्ष का भारत का सफर रहा : राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आशा और उमंगो का 8 बर्ष का भारत का सफर रहा : राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2022Updated:May 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आशा और उमंगो का 8 बर्ष का भारत का सफर रहा : राजेश शुक्ल

    प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि 2014 का जनादेश यू पी ए की केंद्र सरकार के कारण देश मे हताशा और निराशा के माहौल को खत्म कर आशा और उमंगो को परवाज देनेवाला जनादेश था। आज जब आठ बर्ष पूर्व मुड़कर जब हम देखते है तो हमे गर्व की अनुभूति होती है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में देश को भ्रष्टाचार विहीन, पारदर्शी, निर्णायक, लोकाभिमुख और कड़े फैसले लेनेवाली सरकार दी जो सदैव आम जनो की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहती है। गांव ,गरीब, किसान, दलित ,आदिवासी, पिछड़े, युवाओं एवं महिलाओं के कल्याण के लिए सतत कार्यरत रहती है।

    श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य है ने आज मोदी सरकार के 8 बर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा, भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित सभी भारत सरकार के मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा है कि यही वजह है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा देश भर में चल रही विकास की अविरल गाथा में अटूट विश्वास रखते हुए 2019 में देश की जनता ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर मुहर लगाई और प्रचंड बहुमत दिया। आज मोदी सरकार ने अपनी अनेक योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को स्पर्श किया है।

    श्री शुक्ल ने मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ने नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सर्वाधिक परिश्रम करने वाला प्रधानमंत्री दिया है। दिन में 15 से 18 घंटे काम करने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय एवं दूरदर्शी जननेता है, वे करोड़ों देशवासियों के लिए अक्षय ऊर्जा के अदम्य स्रोत है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद 8 बर्षो में देश मे सकारात्मक बदलाव आया है। मोदी सरकार ने पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस एंड डवलपमेन्ट के एक युग की शुरुआत की है। विश्व मंच पर भारत का मान सम्मान में तेजी से बृद्धि हुई है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि मोदी सरकार एक सशक्त, निर्णायक और जनहित एवं राष्ट्रहित में त्वरित फैसले लेने वाली सरकार है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि श्री मोदी के दुरदृष्टिपूर्ण नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में और भी आत्मनिर्भर होकर उभरेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने आठ वर्षो में किया जनता के साथ विश्वासघात:राजीव रंजन प्रसाद
    Next Article चतुर्थ चरण के 711 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 60 हजार 857 मतदाता करेंगे मतदान

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.