Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध

    कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या

    ओटावा: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 28 वर्षीय भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

    हत्या के मामलों की जांच करने वाली ‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ की इकाई ने पीड़ित की पहचान युवराज गोयल के रूप में की है। उसने बताया कि पुलिस शुक्रवार सुबह सरे में गोलीबारी की सूचना मिलने पर जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे वहां गोयल का शव मिला।

     

     

    ‘ग्लोबल न्यूज’ ने मृतक की बहन चारु सिंघला के हवाले से बताया कि उसका भाई सरे में कार बेचने वाले एक शोरूम में काम करता था।

    उसने कहा कि परिवार को नहीं पता कि युवरात की हत्या क्यों की गई।

    गोयल के बहन के पति बावनदीप ने बताया कि गोली लगने से ठीक पहले युवराज भारत में रह रही अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था।

    बावनदीप ने कहा, “वह जिम से वापस आया और वह जैसे ही अपनी कार से बाहर निकला, तभी उसे गोली मार दी गई।”

     

     

    ‘सीबीसी न्यूज’ ने बताया कि पुलिस ने गोलीबारी के तुरंत बाद चार संदिग्धों सरे के मनवीर बसरा (23) , साहिब बसरा (20), हरकीरत झुट्टी (23) और ओंटारियो के केलोन फ्रेंकोइस (20) को गिरफ्तार कर लिया और उन पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

    पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि यह ‘‘लक्षित गोलीबारी’’ थी। उसने कहा कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि 28 वर्ष गोयल की हत्या क्यों की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर बस हमला : आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों में से चार जयपुर के
    Next Article भीषण गर्मी व चुनाव से मांग प्रभावित, यात्री वाहन की खुदरा बिक्री मई में एक प्रतिशत घटी

    Related Posts

    वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर अहम होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    May 28, 2025

    अहिल्यादेवी होलकर: दूरदर्शी एवं साहसी महिला शासक

    May 28, 2025

    फेसबुक या फूहड़बुक?: डिजिटल अश्लीलता का बढ़ता आतंक और समाज की गिरती संवेदनशीलता

    May 28, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर अहम होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    अहिल्यादेवी होलकर: दूरदर्शी एवं साहसी महिला शासक

    फेसबुक या फूहड़बुक?: डिजिटल अश्लीलता का बढ़ता आतंक और समाज की गिरती संवेदनशीलता

    बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का गोविंदपुर में हुआ उद्घाटन

    जिला कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया- आनंद बिहारी दुबे

    सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया

    पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पुष्प-गुष्छ देकर किया गया सम्मानित

    लोगों को नए उपायुक्त से उम्मीद

    राजा कालिंदी ने यूसिल सी एम डी के पी ए सुरोजित दास पर लगाया गंभीर आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.