Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पहुंचे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी, जिले की विकास यात्रा और औद्योगिक पहचान से हुए रूबरू
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर पहुंचे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी, जिले की विकास यात्रा और औद्योगिक पहचान से हुए रूबरू

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पहुंचे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी, जिले की विकास यात्रा और औद्योगिक पहचान से हुए रूबरू

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 2010 बैच के अधिकारी सुशील प्रसाद और मोहम्मद शाहिद आलम बुधवार को मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीपी-II) के तहत झारखंड भ्रमण के दौरान जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर परिसदन में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

    इस दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों के साथ जिले के प्रशासनिक ढांचे, कानून-व्यवस्था, औद्योगिक विकास तथा सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त राजीव रंजन ने पूर्वी सिंहभूम जिले की भौगोलिक एवं प्रशासनिक विशेषताओं, प्राकृतिक संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत और जमशेदपुर की देश की अग्रणी औद्योगिक नगरी के रूप में पहचान से अधिकारियों को अवगत कराया।

    उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, औद्योगिक निवेश, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा प्रशासनिक नवाचारों की जानकारी भी साझा की। अधिकारियों को बताया गया कि जिला प्रशासन पारदर्शी और जनकेंद्रित शासन व्यवस्था के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

    आईएफएस अधिकारियों ने जिले में किए जा रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक पहल और सुशासन के मॉडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड के औद्योगिक एवं प्रशासनिक परिदृश्य को निकट से समझने का यह दौरा उनके लिए बेहद उपयोगी और ज्ञानवर्धक अनुभव रहा। मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों को देश के विभिन्न राज्यों की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास मॉडल और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से परिचित कराना है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते समय देश के विविध विकास अनुभवों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: इलाके में दहशत, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर पहुंचे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी, जिले की विकास यात्रा और औद्योगिक पहचान से हुए रूबरू

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.