Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में एवियेशन ब्रिगेड स्थापित किया, तैनात किया प्रचंड हैलिकॉप्टर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में एवियेशन ब्रिगेड स्थापित किया, तैनात किया प्रचंड हैलिकॉप्टर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्‍ली. भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में अपना पहला एवियेशन ब्रिगेड स्थापित किया. इस एविएशन ब्रिगेड की ताकत को इजाफा करने के लिए प्रचंड की तैनाती की जा रही है. फिलहाल भारतीय थलसेना को मिले 3 प्रचंड हैलिकॉप्टर दिन-रात ताबड़तोड़ अपनी ताकत को धार देने में लगी है. पायलटों की ट्रेनिंग, एरिया फैमेलिराइजेशन का काम बड़ी तेजी से जारी है.

     

    हैलिकॉप्टर को ऑप्रेट करने, मेंटेनेंस के लिए सभी तरह के लॉजेस्टक सपोर्ट तैयार किया जा चुका है. भारतीय थलसेना के एविएशन विंग में आधिकारिक तौर पर पहली बार अटैक हैलिकॉप्टर की तैनाती होगी. पहला स्केवडर्न मिसामारी बेस पर तैनात होगा. ये एक ऐसा एविएशन बेस है जहां से एलएसी की हर हिस्से पर किसी भी वक्त ज़रूरत के हिसाब से बड़े ऑप्रेशन लॉंच किए जा सकते है. इसमें एलएसी पर तैनात सैनिक के लिये सप्लाई , कैजुअल्टी एवियेशन सहित किसी भी अग्रेसिव ऑप्रेशन भी शामिल है.

     

    प्रचंड की ख़ासियत ही ये है कि ये 21 हज़ार फ़ीट की ऊँचाई तक उड़ान भर सकता है और एलएसी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को एस अटैक सपोर्ट देगा जो कि अब से पहले नहीं था. हालाँकि भारतीय सेना ने अपने एविएशन ब्रिगेड स्वदेशी अटैक हैलिकॉप्टर रूद्र को भी तैनात किया गया है. लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर प्रचंड थलसेना सेना का पहला डेडिकेटेड अटैक हेलिकॉप्टर होगा.

    इससे पहले ALH यानी एडवांसड लाइट हैलिकॉप्टर रूद्र को वेपेनाइज कर के उसका इसेतमाल किया जा रहा है. भारतीय सेना के लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर में 20 एमएम की गन है, 70 एमएम का रॉकेट होगा. एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल हेलिना दाग सकेगी. इसमें एयर टू एयर मिसाइल भी होगी लेकिन जो मिसाइल एयरफोर्स को मिले लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर में होगी. भारतीय थलसेना को अभी 5 लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर ही मिल रहे हैं और सेना 90 और लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर लेने की तैयारी में है.

    लद्दाख और पूर्वोत्तर राज्यों में टेरेन बिलकुल अलग है. लद्दाख में बारिश न के बराबर होती और दूर-दूर तक बंजर ठंडे रेगिस्तान है और वहाँ के चोटियां काफ़ी ऊंची है तो पूर्वोत्तर इलाक़ों में मौसम किसी भी वक्त बदल सकता है. बारिश बहुत होती है. वैली संकरी है और वेजिटेशन बहुत ज़्यादा है, चूँकि प्रचंड इतना हलाका है और इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि वो संकरी घाटियों में मनूवरिंग करके हुए आसानी से उड़ान भर सकता है. घाटियों के बीच से लो फ्लाइंग करते हुए ये चीनी रडारो से भी अपने को बचा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछुट्टी न मिलने से करवा चौथ पर घर नहीं पहुंचा पति तो पत्नी ने लगा ली फांसी
    Next Article कैश फॉर क्वेरी: एथिक्स कमेटी की बैठक में जमकर हंगामा, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने असंसदीय शब्दों का किया इस्तेमाल

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.