Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में HMPV वायरस के बढ़ते मामले: नागपुर में दो नए केस
    Breaking News Headlines

    भारत में HMPV वायरस के बढ़ते मामले: नागपुर में दो नए केस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. चीन से शुरू हुआ ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV) अब भारत में भी पैर पसारने लगा है। देश में इस वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब तक 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें अहमदाबाद, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों से संक्रमित मरीज मिले हैं।

    भारत में HMPV का पहला मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सामने आया, जहां 8 महीने की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद 3 महीने के एक बच्चे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों बच्चों को रूटीन चेकअप के दौरान इस वायरस से संक्रमित पाया गया। पश्चिम बंगाल में 5 महीने के एक बच्चे में HMPV के लक्षण मिले हैं, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तमिलनाडु के चेन्नई में भी दो बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के नागपुर में हाल ही में 2 संदिग्ध मरीज मिले हैं—एक 13 साल की लड़की और एक 7 साल का लड़का, जिनमें संक्रमण पाया गया है।

    अहमदाबाद में 2 महीने के एक बच्चे को सर्दी और तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे को शुरुआत में 5 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया, जिसके बाद जांच में HMPV की पुष्टि हुई। बढ़ते मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है और इसकी पहचान 2001 में हुई थी। यह वायरस लंबे समय से वैश्विक स्तर पर मौजूद है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को रोकने की अपील करते हुए लोगों से सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

    HMPV वायरस क्या है?
    यह वायरस मुख्य रूप से बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को प्रभावित करता है। इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम से मिलते-जुलते हैं, जैसे बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई और गले में खराश। चिकित्सकों ने संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचने की सलाह दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article7.0 की तीव्रता के भूकंप से दहले चीन, नेपाल और तिब्बत, 32 मौतों की पुष्टि
    Next Article बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना गिरफ्तार होंगी, इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल ने अरेस्ट वारंट किया जारी

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    July 15, 2025

    स्पेशल पब्लिक सिक्यॉरिटी बिल को लेकर आशंकाएं चिंताजनक

    July 15, 2025

    कांवड़ या हुड़दंग? आस्था की राह में अनुशासन की दरकार

    July 15, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    स्पेशल पब्लिक सिक्यॉरिटी बिल को लेकर आशंकाएं चिंताजनक

    कांवड़ या हुड़दंग? आस्था की राह में अनुशासन की दरकार

    डिजिटल-क्रांति से ही नकली नोटों पर नियंत्रण संभव

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव से जनजीवन बेहाल, स्कूली बच्चों को हो रही भारी परेशानी

    कुम्हार पाड़ा शनिधाम में बनेगा स्थायी भंडारा घर, विधायक प्रतिनिधि ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन

    लगातार बारिश का असर: जमशेदपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल फिर ढही, टाटा स्टील कर रहा मरम्मत कार्य

    साई मंदिर गोलीकांड में घायल युवक की मौत, पांच आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा गोली बरामद

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.