Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IND vs NZ: विराट कोहली के रन आउट से भड़के रवि शास्त्री
    Headlines राष्ट्रीय

    IND vs NZ: विराट कोहली के रन आउट से भड़के रवि शास्त्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    IND vs NZ: विराट कोहली के रन आउट से भड़के रवि शास्त्री
    नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मुंबई में खेला जा रहा है. पहले दिन 14 विकेट गिरे. पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद बैटिंग करने आई टीम इंडिया के भी 86 रन पर 4 विकेट गिर गए. दिन का आखिरी विकेट विराट कोहली का था. कोहली रन आउट हो गए.

     

     

    भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच में अपना विकेट गंवाने के लिए विराट कोहली की आलोचना की. कोहली पहले दिन के अंतिम क्षणों में बल्लेबाजी करते हुए मिड-ऑन पर रचिन रवींद्र की गेंद पर तेज सिंगल लेने की कोशिश में आउट हो गए. टेस्ट मैच में सिर्फ़ 5 गेंदें खेलने के बाद कोहली ने तेज़ी से सिंगल लेने की कोशिश में खुद को जोखिम में डाला. मैट हेनरी ने डायरेक्ट हीट मारा कोहली क्रीज से बाहर थे.

    शास्त्री ने पूर्व भारतीय कप्तान की आलोचना की और कहा कि कोहली ने टेस्ट मैच में अपना विकेट गंवा दिया.कोहली का विकेट भारतीय पारी का चौथा विकेट था. मैच पर कमेंट्री करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि यह विकेट की बर्बादी है. पता नहीं उनके दिमाग में क्या चल रहा था.

     

     

    विराट कोहली आउट होने के बाद खुद से नाराज थे. शुक्रवार, 1 नवंबर को दिन के खेल के आखिरी समय में मैट हेनरी द्वारा डायरेक्ट हिट करने के बाद वह नॉन-स्ट्राइकर छोर पर क्रीज से बाहर रह गए. कोहली ने रन आउट होने से पहले छह गेंदों पर चार रन बनाए. 17.1 ओवर में एक विकेट पर 78 रन बनाने के बाद भारत ने आठ गेंदों के अंतराल में तीन विकेट खो दिए.भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 86 रन बनाए और अभी भी 149 रन पीछे है.

     

     

    कोहली का अब तक सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, उन्होंने पांच पारियों में 16.40 की औसत से केवल 92 रन बनाए हैं. बेंगलुरु में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 70 रन की पारी को छोड़कर कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड को 65.4 ओवर में 235 रन पर ढेर कर दिया. रविंद्र जडेजा ने विल यंग, ​​टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी और मैट हेनरी के विकेट लेकर पांच विकेट चटकाए. वाशिंगटन सुंदर ने चार विकेट चटकाए और तीन मैचों की मौजूदा टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्शन और कामेडी से भरपूर फिल्म- ‘सिंघम अगेन’
    Next Article नवंबर माह में भी दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर, यूपी में भी ठंड 10 नवंबर के बाद देगी दस्तक

    Related Posts

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    May 27, 2026

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    May 27, 2026

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    अब यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को नहीं बढ़ाया जाएगा

    यूसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों का फूटा गुस्सा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.