बिजली कटौती को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों पर गोली बारी की घटना, स्थिति तनावपूर्ण
कतरास 14 नंबर फीडर के दर्जनों गांवों के ग्रामीण व कॉलोनी वासियों के उबाल के बाद बिजली को बहाल कर दिया.बाउजूद लोग मधुबन थाना का घेराव कर बिजली काटने वाले लोगो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये है.
धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि ऐसे लोग लगातार दूसरे की बिजली काट कर मनमानी करते है.अब ऐसा नहीं चलेगा.पानी-बिजली काटना किसी का अधिकार नहीं है.एक तो आचार संहिता लागू है.फिर कैसे उक्त लोगो ने दुसरो की बिजली काट दी.इस भीषण गर्मी में बच्चे तड़प रहे है.पानी नहीं मिल रहा है.
ऐसे लोगो को 15 हज़ार की आबादी की हाय लग जायेगी.शिकायत देने के बाद भी पुलिस भी मौन है.जब तक गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा तभी दूसरे पक्ष के समर्थकों ने गोली-बम धमाके शुरू कर दिया. इससे पूरा मधुबन इलाका थरा उठा है.फिलहाल स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है

