Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस सेवादल के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांग्रेस सेवादल के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस सेवादल के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमिटी की ओर से बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला सेवादल चेयरमैन राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कांग्रेस का झंडा फहराकर किया।

    डॉ. बलमुचू ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की मुख्य रीढ़ है और कार्यकर्ता अनुशासन व सेवा कार्यों के लिए जाने जाते हैं। लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने प्रशिक्षण शिविर को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

    प्रदेश सेवादल चेयरमैन नवीन सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा तथा आगे प्रखंड स्तर पर भी शिविर आयोजित होंगे। जिला चेयरमैन राजा सिंह राजपूत ने बताया कि पांच दिनों में सेवादल सदस्यों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में लक्ष्मण, अमरजीत नाथ मिश्र, लक्की शर्मा, रेनु मिश्रा, बिक्रम झा, आनंद सेनापति सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कांग्रेस सेवादल के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबखरी में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में वारदात
    Next Article उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 12,500 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

    Related Posts

    करीम सिटी कॉलेज में रोटरी का निःशुल्क कैंप, 17 मरीज चिन्हित

    September 20, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने शोकसभा आयोजित कर श्याम सुंदर प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि

    September 20, 2026

    जन सुराज पार्टी ने बिहार में आगामी विधान परिषद के चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करीम सिटी कॉलेज में रोटरी का निःशुल्क कैंप, 17 मरीज चिन्हित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने शोकसभा आयोजित कर श्याम सुंदर प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि

    जन सुराज पार्टी ने बिहार में आगामी विधान परिषद के चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की

    फरार आरोपितों को पकड़ने पहुंची हथौड़ी पुलिस से नोकझोंक, वाहन का शीशा तोड़ा

    ‘शिक्षा में रंगमंच’ कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखे अभिनय और रचनात्मक अभिव्यक्ति के गुर

    मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर

    टीनप्लेट हादसे में घायलों से मिले अमित शर्मा, हरसंभव सहयोग का भरोसा

    नागापोखर में नाव पलटने से 17 वर्षीय बालक की मौत

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती पर सिमरिया में भव्य समारोह, बच्चों ने किया काव्य पाठ

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का चुनाव संपन्न, श्याम जी तिवारी बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.