Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश में भाजपा सिर्फ एक सीट पर लड़ाई में, बाकी पर जनता सफाया कर देगी : अखिलेश यादव
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    उत्तर प्रदेश में भाजपा सिर्फ एक सीट पर लड़ाई में, बाकी पर जनता सफाया कर देगी : अखिलेश यादव

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024Updated:May 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उत्तर प्रदेश में भाजपा सिर्फ एक सीट पर लड़ाई में, बाकी पर जनता सफाया कर देगी : अखिलेश यादव

    आजमगढ़:  उत्तर प्रदेश में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सिर्फ एक सीट पर भाजपा लड़ाई में है, बाकी सीट पर जनता उनका सफाया कर देगी। सपा प्रमुख यादव ने लालगंज लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार दरोगा प्रसाद सरोज के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस बार भाजपा के लोगों ने जो अंकगणित बनाया है, उसे विफल करने का मन उत्तर प्रदेश की जनता ने बना लिया है।’’

     

     

    बिना नाम लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को क्योटो बताते हुए कहा, ‘‘अभी जो आंकड़े तथा सूचना सामने आ रही है, उसके अनुसार भाजपा केवल एक सीट पर लड़ाई में है, वो क्‍योटो है और बाकी सब भाजपा हार चुकी है।’’

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वाराणसी को क्योटो शैली का शहर बनाने का भरोसा दिया था।

    यादव के सभा में पहुंचने के बाद भीड़ मंच के पास पहुंचने की कोशिश करने लगी जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

    समाचार चैनलों पर प्रसारित हो रहे वीडियो में पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करती दिख रही है और भीड़ खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भाग रही है। इसके साथ ही मंच पर मौजूद नेता सभा से शालीनता बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

    अखिलेश यादव ने चिलचिलाती धूप में आये हुए लोगों के उत्साह पर कहा, ‘‘बहुत दिनों से परिवर्तन का यह जोश और उत्साह है लेकिन इसे बचाकर रखिए। ये जो बल्‍ली टूट जाएगी तो हमारी और आपकी खराब खबर निकल जाएगी।’’

    यादव ने कहा, ‘‘चुनाव शुरू हुआ तो भाजपा के लोग बोले चार सौ पार, लेकिन इस बार जनता 400 हार का नारा लगा रही है।’’

    भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘‘भाजपा की हर बात झूठ निकली, इनका हर वादा झूठा निकला, पिछले 10 साल का इनका हिसाब-किताब लगाएंगे तो भाजपा की यह सरकार 10 साल तक लूट और झूठ के साथ चली है।’’

     

     

     

    कोरोना संकट में वैक्सीन की चर्चा करते हुए यादव ने कहा, ‘‘इतना लूटा इन्‍होंने, लूट-लूट कर हमें और आपको जिस कंपनी की वैक्सीन लगवाई, उससे भी पैसा वसूल लिया।’’

    यादव ने कहा, ‘‘सबको जबरन वैक्सीन लगवा दी, खाकी वर्दी वालों को भी लगवा दी। बताइए ! वैक्सीन लगने से जान को खतरा पैदा हो गया कि नहीं हो गया?’’

    सपा प्रमुख ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘कम से कम हम बच गये, हम लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई।’’

    अपनी हाल की कई चुनावी सभाओं में अमित शाह ने दावा किया था, ‘‘अखिलेश यादव लोगों को गुमराह कर कहते थे कि इसे (वैक्सीन) मत लगवाओ, यह भाजपा की वैक्सीन है और एक रात चुपके से डिंपल भाभी (डिंपल यादव) के साथ खुद वैक्सीन लगवा आये।’’

    अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘सुना है जब से वैक्सीन के खतरे के बारे में पता चला है तो दिल्ली वाले प्रधान सांसद ने सर्टिफिकेट से अपनी तस्वीर हटवा ली है।’’

    यादव ने ‘इंडिया’ की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना समाप्त करने और भर्ती परीक्षा को सुदृढ़ करने का भरोसा दिया। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने का अपना वादा दोहराया।

    लालगंज और आजमगढ़ में मतदान 25 मई को होना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : “लोग सहयोग सेवा दल” के द्वारा कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक कर मतदान के लिए किया जागरूक
    Next Article कन्हैया कुमार पर ‘हमले’ का एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी: दिल्ली पुलिस

    Related Posts

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    May 12, 2025

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    May 12, 2025

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    जमशेदपुर मे संभावित हवाई हमले व अन्य आपदा प्रबंधन के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.