Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल के न्यू केबुल टाउन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान, घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं ने बताई मोदी सरकार के नौ साल की प्रमुख उपलब्धियां
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पुर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल के न्यू केबुल टाउन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान, घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं ने बताई मोदी सरकार के नौ साल की प्रमुख उपलब्धियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2023Updated:July 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पुर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल के न्यू केबुल टाउन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान, घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं ने बताई मोदी सरकार के नौ साल की प्रमुख उपलब्धियां

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नो वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल अंतर्गत न्यू केबुल क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान चलाया।

     

     

     

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा समेत बूथों के अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। अभियान के क्रम में न्यू केबुल टाउन क्षेत्र में बूथ संख्या 244, 245 एवं 246 के शीशम रोड, जारुल रोड, तामरिंद रोड, नीम रोड, पीपल रोड और डी 5 में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, स्थानीय निवासियों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की जनहितैषी योजनाओं से संबंधित पत्रकों का वितरण कर योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की एवं आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार को समर्थन देने की अपील की। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री नंबर 9090902024 के माध्यम से मोदी सरकार को समर्थन देने का आग्रह किया। अभियान में स्थानीय निवासियों में केंद्र की भाजपा सरकार के प्रति गजब का उत्साह देखा गया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान राज्य सरकार की वादाखिलाफी, ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी आमजनों को जागरूक किया। जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं ने केबुल टाउन क्षेत्र के कई समस्याओं को सूचीबद्ध किया।

     

     

     

    अभियान के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम सागर सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, विनय तिवारी, भाजयुमो गोलमुरी मंडल उपाध्यक्ष पप्पू कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल मीडिया प्रभारी देबाशीष झा, भाजयुमो गोलमुरी कोषाध्यक्ष हन्नी परिहार, पीयूष ईशु, बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार, राजेश सिंह, अजय तिवारी, सोनू चौधरी, अनूप दीपू वर्मा, सुरेश दास, कुणाल शर्मा, ओम प्रकाश साह, राजा अग्रवाल, सुबोध सिंह, संजय सिंह, मोनू सिंह समेत बूथ के अन्य कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articlenh-33 सड़क दुर्घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल , तेज रफ्तार में आ रही सुमो कुएं में जा गिरा
    Next Article समाहरणालय परिसर में सप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.