Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौथे चरण में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न, मौसम को चुनौती देकर लोगो ने किया वोट
    बिहार बेगूसराय

    चौथे चरण में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न, मौसम को चुनौती देकर लोगो ने किया वोट

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोबिंद कुमार की रिपोर्ट

    नावकोठी (बेगूसराय)
    चौथे चरण में पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया । लोग काफी उत्सुकता से वोटिंग किये । यहा तक कि मौसम काफी खराब था लगभग 2 बजे तक भारी वर्षा हुई । फिर भी लोगो ने बारिश के चुनौती को स्वीकार करके वोटिंग किया । बारिश इतनी तेज थी कि लोगो को छाता लगाकर वोट देने जाना पड़ा, वही लोग इ रिक्सा, बाइक, व साईकल से वोट करने गए, कई जगह तो कीचड़ इतनी थी कि लोगो को काफी कठिनाइयो का सामना करना, जवान तो जवान बुड्ढे भी वोट करने में पीछे नही रहे । कई जगह बारिश होने की वजह बूथ पर अंधेरा बना रहा ,लेकिन ग्रामीणों के द्वारा घर का लाइट लगाकर काम किया गया । वही प्रखण्ड क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हो गया। कुल 66% मतदान हुआ जिसमें महिला 70% और पुरुष 56% का मत पड़ा । कुछ मतदान केन्द्र पर ईवीएम कनेक्शन में शुरूआती दौर में गड़बड़ी हुई थी। जिसे टेक्नेशियन ने अपनी सुझबुझ से खत्म कर दिया। मतदान समाप्ति के बाद कुल नौ पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए कुल 1108 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम तथा बक्से में बंद हो गए हैं। इनमें 5 जिला परिषद सदस्य, 76 मुखिया, 66पंचायत समिति सदस्य , 645 वार्ड सदस्य , 55 सरपंच तथा 258 ग्राम कचहरी सदस्य हैं। मंगलवार की रात से हो रही लगातार बारिश से सुबह में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या नगण्य रही । इक्का दुक्का मतदाता मतदान केंद्र पर नजर आए, लेकिन दिन चढने के साथ ही छाता लगाकर मतदाता मतदान केंद्र पर आने लगे । मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को नहीं मिली ।कुछ मतदान केन्द्र पर देर शाम तक मतदान हुआ। मतगणना 22 अक्टूबर को जीडी कॉलेज में होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन।
    Next Article बारिश की वजह से रुका वॉलीबॉल का खेल,आगे बढ़ने वाले टीम को भी नही मिली ट्राफी

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.