Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तमोलिया में आपसी विवाद में पति ने की पत्नी और पांच वर्षीय बच्चे की हत्या
    Breaking News Headlines अपराध संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    तमोलिया में आपसी विवाद में पति ने की पत्नी और पांच वर्षीय बच्चे की हत्या

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. तमोलिया में आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना सुबह करीब 5:00 बजे की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पति को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी में अक्सर लड़ाई- झगड़े होते रहते थे. दोनों शराब के आदि भी थे. सोमवार तड़के सनकी पति ने किसी बात को लेकर विवाद के क्रम में अपनी पत्नी और बच्चे पर लोहे के तावे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. मृतकों में महिला का नाम पार्वती मुंडा उम्र करीब 35 और उसके 5 वर्षीय पुत्र गणेश मुंडा शामिल है. कपाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मृतक परिवार मूल रूप से रड़गांव के रंग गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, कोई हताहत नहीं
    Next Article हर्षोल्लास से मना ईद, एक-दूसरे के गले मिल दी बधाई

    Related Posts

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    May 27, 2026

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    May 27, 2026

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.