Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेवा पखवाड़ा में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट के पिछे अंत्योदय आश्रम में दिव्यांग जनों को भेंट किये कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    सेवा पखवाड़ा में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट के पिछे अंत्योदय आश्रम में दिव्यांग जनों को भेंट किये कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सेवा पखवाड़ा में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट के पिछे अंत्योदय आश्रम में दिव्यांग जनों को भेंट किये कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो।

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पूरे देश में ‘सेवा पखवाड़ा’ मना रही है। इसी कड़ी में, भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से अभियान के तीसरे दिन दिव्यांग जनों के बीच कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण भेंट किये गए। सोमवार को बिस्तुपुर स्थित पार्वती घाट के पीछे अंत्योदय आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सैकड़ों दिव्यांगों को बैशाखी, व्हील चेयर, वॉकर, स्मार्ट स्टिक, एल्बो स्टिक समेत अन्य उपकरण भेंट कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। सभी ने भारतीय जनता पार्टी के सेवा कार्य के प्रति आभार जताया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो ने आश्रम में रह रहे लोगों से जाकर मुलाकात की एवं उनका कुशल क्षेम जाना।

    इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग जनों की सेवा का अवसर मिला। उन्होंने दिव्यांग जनों से कहा कि आप सभी मानसिक रूप से काफी सशक्त हैं। दिव्यांग साथी अपने आप को किसी भी तरह से कमजोर ना समझे। उन्होंने कहा कि आज जो सहायक उपकरण दिव्यांग साथियों को मिल रहे हैं, उनसे दिव्यांग जनों को दैनिक जीवन की गतिविधियां आसान और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। रघुवर दास ने केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि बीते 8 वर्षों में देश की सैकड़ों इमारतें, हजारों रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य बनाई जा चुकी हैं, जो बच गयी हैं उन्हें भी सुगम्य भारत अभियान से जोड़ा जा रहा है। कहा कि दिव्यांगों पर अगर कोई अत्याचार करता है, उन्हें परेशान करता है, तो केंद्र सरकार ने इससे जुड़े नियमों को भी सख्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उन्होंने दिव्यांगों के लिए शहर के विभिन्न कुष्ठ आश्रम जैसे देवनगर में बहुमंजिला इमारात बनाकर दिव्यांगों को समर्पित किया है। पूर्व की भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लोगों को सभी विकास योजनाओं का लाभ देने के कार्य किये गए। जिसमें दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन को बढ़ाकर एक हजार रुपये मासिक की गई। परंतु वर्तमान महागठबंधन की सरकार ने अपने चुनावी वादों के अनुसार अबतक पेंशन की राशि नही बढाई हैं और पेंशन भी समय पर नही मिल रहा है। उन्होंने शहर की सामाजिक संस्थाओं से भी ऐसे आयोजन के जरिये दिव्यांग जनों के मदद हेतु आगे आने की अपील की।

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के सभी वर्गों का सामान रूप से ख्याल रखा है। पूर्व की सरकारों में दिव्यांगों को बेसहारा छोड़ दिया था, लेकिन भाजपा सरकार दिव्यांगों और बुजुर्गों की समस्याओं पर पूरा ध्यान दे रही है। कहा कि केंद्र सरकार ने बीते आठ वर्षों में अलग-अलग इलाकों में हजारों शिविर लगाए हैं जिनमें हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सहायक उपकरण बांटे गए हैं। वहीं, इससे पूर्व की सरकार के कार्यकाल में 380 करोड़ रुपये से भी कम के उपकरण बांटे गए थे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है नव भारत विकसित करना। जहां हर दिव्यांग युवा, दिव्यांग जनों की उचित भागीदारी महत्वपूर्ण है। चाहे वो उद्योग हों, सेवा का क्षेत्र हो या फिर खेल का मैदान, केंद्र सरकार दिव्यांगों के कौशल को निरंतर प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। विद्युत महतो ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुगम्य भारत अभियान चलाकर सैकड़ों सरकारी इमारतों को दिव्यांगों के लिए सुगम्य बनाया। इसी तरह हजारों रेलवे स्टेशन और हवाईअड्डे दिव्यांगजन के लिए सुगम बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों का कौशल विकास मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है। जिसके अंतर्गत करीब ढाई लाख दिव्यांगों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं, उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु दिव्यांगों के आरक्षण तीन प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत किया गया है। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के जरिये दिव्यांग जनों के सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य लगातार किया जाएगा।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन ने सेवा पखवाड़ा में जमशेदपुर महानगर द्वारा किये जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जो राजनीति ही नहीं अपितु इसके अतिरिक्त समाज के लिए सेवा कार्य भी करती है। भाजपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो कि ‘नर-सेवा नारायण सेवा’ के कथन को सार्थक करते हुए निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी की ओर से ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

    इस अवसर पर रामबाबू तिवारी, राजेश कुमार शुक्ला, डॉ राजीव कुमार, बारी मुर्मू, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, बिनोद सिंह, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, हेमेंद्र जैन, संजय तिवारी, त्रिदेव चट्टराज, चंचल चक्रवर्ती, सुरेश शर्मा, बिनोद राय, बजरंगी पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

    भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने मनाई ‘कोल गुरु लाको बोदरा’ की 103वीं जयंती।

    जमशेदपुर। भाजपा सीतारामडेरा मंडल द्वारा वरांग लिपि के रचियता ओत कोल गुरु लाको बोदरा की जयंती मनाई गई। सोमवार को मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराना सीतारामडेरा ‘हो समाज’ में स्थित गुरु लाको बोदरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

     

    इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, मंडल महामंत्री संतोष कुमार, उपाध्यक्ष बबलू खालखो, रमेश विश्वकर्मा, महावीर सिंह, गौरव साहू ,अशोक पासवान, पवन सोलंकी, सौरव शांडिल व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर सिदगोड़ा पुलिस ने देसी कट्टे के साथ कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया
    Next Article छन्नी बाबा की अंतिम अरदास का भोग 21 सितंबर को

    Related Posts

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    July 15, 2026

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    July 15, 2026

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.