Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    News DeskBy News DeskMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    पुराने विवाद को लेकर बस्ती में मचाया बवाल, सूचना पर पहुंची पुलिस तो फरार हुए असामाजिक तत्व

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर:सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। तलवार और लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने बस्ती में तोड़फोड़ करते हुए कई दुकानों को निशाना बनाया और पथराव भी किया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

    बताया जाता है कि बदमाशों ने कई दुकानों के बाहर पथराव किया और एक महिला की सब्जी दुकान को भी तहस-नहस कर दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सोनारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी बदमाश वहां से फरार हो चुके थे।
    स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार को होली को लेकर बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में सोनारी थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी बात को लेकर गुरुवार रात गुड्डू गोस्वामी अपने साथियों के साथ तलवार और लाठी-डंडा लेकर बस्ती में पहुंचा और किसी युवक को ढूंढते हुए दुकानों में तोड़फोड़ करने लगा।

    घटना के दौरान एक महिला किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही, लेकिन बदमाशों ने उसकी सब्जी दुकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
    फिलहाल एहतियात के तौर पर इलाके में क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) को तैनात कर दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला
    Next Article नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.