Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहीदों के सम्मान में उनके घर की मिट्टी भेजी गई दिल्ली के साथ कोल्हान की ख़बरें
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म रांची राष्ट्रीय

    शहीदों के सम्मान में उनके घर की मिट्टी भेजी गई दिल्ली के साथ कोल्हान की ख़बरें

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2023Updated:August 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहीदों के सम्मान में उनके घर की मिट्टी भेजी गई दिल्ली

    सरायकेला:आदित्यपुर नगर निगम द्वारा मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में वीरों का हुआ वंदन ,स्वतंत्रता सेनानी समेत वीर नारियों को मिला सम्मान

    जमशेदपुर:होटल चंद्रा के कमरा नंबर 103 की पुलिस ने की जांच होटल में युवक ने लगाई आग की 

     

    शहीदों के सम्मान में उनके घर की मिट्टी भेजी गई दिल्ली

    राँची:आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आगाज आज राजधानी रांची के चिल्ड्रन पार्क में किया गया। कार्यक्रम के तहत राँची के वीर शहीद जवान और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।

     

    कार्यक्रम के बारे में बताते हुए निगम की अधिकारी डॉक्टर किरण बताती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार ये कार्यक्रम किया जा रहा है।

     

    उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पार्क के अंदर अमृत वाटिका का निर्माण भी कराया जा रहा है।जहाँ शहीदों के परिजनों द्वारा सैकड़ो पौधे लगाए जा रहे हैं।

     

    इसके साथ ही अमृत कलश के साथ इन विरो के मिट्टी को दिल्ली भेजा जा रहा है जिसके बाद दिल्ली में स्मारक बनाया जाएगा।
    पंचायत स्तर से बुंडू,खूंटी, लोहरदग्गा,सिमडेगा,और गुमला से शहीदों की मिट्टी मंगवाई गई हैं जिसे दिल्ली भेजा जाएगा।

     

    वही लातेहार में शहीद हुए राजेश कुमार की पत्नी बताती है कि यह उनके लिए गर्व का दिन है कि आज उनके पति को गुजरने के बाद उनके सम्मान में कार्यक्रम रखा गया है और उनके सम्मान में दिल्ली में स्मारक
    बनाया जाएगा। वह बताती है कि उनका घर बिहार के मुंगेर जिले में है और मुंगेर से उनकी मिट्टी मंगाई गई है जिसे दिल्ली भेजा जाएगा।

     

    सरायकेला:आदित्यपुर नगर निगम द्वारा मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में वीरों का हुआ वंदन ,स्वतंत्रता सेनानी समेत वीर नारियों को मिला सम्मान ।

    आदित्यपुर नगर निगम द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिक ,कारगिल के योद्धा समेत शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया ।

    पूर्व स्वतंत्रता सेनानी शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आदित्यपुर स्थित होटल पार्क सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी अखौरी बालेश्वर सिन्हा, कारगिल युद्ध में शामिल पूर्व सैनिक कुंवर सिंह, भूषण सिंह, के साथ शहीदों की विधवा वीरांगनाओं सुनीता देवी, अनिता सिंह, सीमा देवी ने हिस्सा लिया. इनका सम्मान गुलदस्ता देकर और शॉल ओढ़ाकर किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने किया जहां इन्होंने वीर शहीदों को नमन करते हुए इस देश की माटी में उपजे तमाम वीरों को याद किया , कोल्हान के सभी नगर निकायों से मिट्टी संग्रह कर आदित्यपुर निगम कार्यालय लाया जा रहा है जिसे बाद में दिल्ली भेजा जाएगा, कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गान से हुआ. जिसके बाद वीरों की याद में दीप प्रज्ज्वलित किया गया. कार्यक्रम के दौरान देश की अखंडता, देश के विकास में हिस्सेदारी की शपथ भी दिलाई गई.इस कार्यक्रम के समाप्ति के बाद काशीडीह स्थित शहीदों के वंदन के रूप में अमृत सरोवर के पास बने शीलापट्ट का अनावरण भी किया गया कार्यक्रम में नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान, कुलदीप सिंह, पायल कुमारी, लेमांशु कुमार, सौरभ कुमार वर्मा, शशि शेखर, मोटाय बानरा, शिखा कुमारी, सत्यम भारद्वाज, प्रिया विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

    गिरजा शंकर प्रसाद ,अपर नगर आयुक्त

     

    जमशेदपुर:होटल चंद्रा के कमरा नंबर 103 की पुलिस ने की जांच होटल में युवक ने लगाई आग की 
    जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत होटल चंद्रा के कमरा नंबर 103 में राकेश नामक युवक ने मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली ।वैसे इस घटना में युवक की प्रेमिका मीरा दास भी झुलस गई है ।बताया जा रहा है महिला शादीशुदा है उसके बाद राकेश नामक युवक से प्रेम कर बैठी दो साल से दोनों का प्रेम संबंध था।उधर युवक अपना बर्थडे पार्टी मनाने होटल चंद्रा के कमरा नंबर 103 को बुक किया 10:30 में युवक ने बुक की और सुबह के लगभग 4:30 बजे महिला होटल पहुंची ।उसके बाद दोनों ने केक काटा और युवक ने जब शादी का दबाव बनाया तो महिला ने शादी करने से इनकार दी। फिर क्या था युवक ने मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। युवक की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई हैं।जबकि महिला 40% जल चुकी है ।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने होटल पहुंच होटल के कर्मचारी और मैनेजर से पूछताछ की फिलहाल प्रतिष्ठा में आत्महत्या लग रहा है वैसे पुलिस जांचआने के बाद पूरा मामला क्या है । वही महिला का इलाज टीएमएच में चल रहा है जबकि युवक को रिम्स रेफर कर दिया गया हैं।

    #रांची#कोल्हान#झारखंड
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानिए क्यों खास है डॉक्टर प्रभात मेमोरियल हीरामती हॉस्पिटल
    Next Article उत्पाद विभाग ने 360 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को दबोचा

    Related Posts

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    March 17, 2026

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    March 17, 2026

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.