Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के रोहतास जिले में छात्र ने अपने सहपाठी की गोली मारकर हत्या की
    Headlines अपराध राष्ट्रीय

    बिहार के रोहतास जिले में छात्र ने अपने सहपाठी की गोली मारकर हत्या की

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार के रोहतास जिले में छात्र ने अपने सहपाठी की गोली मारकर हत्या की

    सासाराम : बिहार के रोहतास जिले में छात्रों के दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि एक छात्र घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र अमित कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद उसके सहपाठी को हिरासत में ले लिया गया।

     

     

    उन्होंने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला कि सासाराम के एक परीक्षा केंद्र के अंदर छात्रों के दो समूहों के बीच बृहस्पतिवार को झगड़ा हुआ था…जब अमित और एक अन्य छात्र संजीत कुमार ऑटोरिक्शा से घर लौट रहे थे तो उनके एक सहपाठी ने उन्हें रोका और कथित तौर पर वह दोनों छात्रों पर गोली चलाकर फरार हो गया।’’

    पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘अमित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि संजीत की हालत स्थिर बताई जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और अपने सहपाठियों पर गोली चलाने वाले नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच जारी है।’’

     

     

    उन्होंने बताया कि छात्रों के बीच हुई झड़प और उसके बाद हुई गोलीबारी की घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस ने आरोपी नाबालिग के पास से हथियार और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

    जिला पुलिस ने शुक्रवार शाम को जारी एक बयान में कहा कि जांच में यह भी पता चला है कि अमित, संजीत और उसके दोस्त एक साल से हिरासत में लिए गए नाबालिग को कथित तौर पर परेशान कर रहे थे।

    बयान में कहा गया, ‘‘नाबालिग लड़के ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अंतिम परीक्षा के दौरान अमित, संजीत और अन्य लोगों ने उस पर हमला किया था जिसके बाद उसने बदला लेने का फैसला किया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह एक अन्य सहपाठी को भी गोली मारना चाहता था, लेकिन गलती से अमित और संजीत को लग गई।’’

     

     

    पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लड़के ने दावा किया कि ‘‘जो लोग उसे परेशान कर रहे थे उन्होंने यह गलत सूचना फैलाई कि परीक्षा में नकल को लेकर उनके बीच झड़प हुई थी।’’

    इससे पहले दिन में, मृतक छात्र के परिजनों ने बाद में पास के राजमार्ग के एक हिस्से को अवरुद्ध कर दिया और टायर जलाकर यातायात को बाधित किया।

    प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए उसका शव राजमार्ग पर रख दिया।

    एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार
    Next Article युवा शक्ति सेवा समिति के द्वारा को-ऑपरेटिव कॉलेज में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.