राष्ट्र संवाद के खबर का असर : जनसंघ काल के नेता सच्चिदानंद राय से मिलने टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास डॉक्टर से ली पूरी जानकारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
राष्ट्र संवाद के खबर का असर : जनसंघ काल के नेता सच्चिदानंद राय से मिलने टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास , ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष विकास सिंह , भाजपा नेता अनिल सिंह,राकेश सिंह ,राम नारायण शर्मा ,संतोष ठाकुर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार , सतीश सिंह जितेंद्र राय, दीपक पाल, हलदर नारायण शाह, शिव शंकर सिंह
ज्ञात हो कि सच्चिदानन्द राय हैं. जनसंघ काल के हिंदूवादी नेता. अविभाजित बिहार में भाजपा को जमानेवाले स्तंभों में से एक सच्चिदानंद राय जमशेदपुर के टेल्को अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं. स्थानीय मीडिया में खबर चल रही है, लेकिन भाजपा के स्वनामधन्य और मूर्धन्य नेताओं को फुर्सत नहीं थी राष्ट्र संवाद ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया इसके बाद बीमार राय साहब का हाल जानने पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता हां राष्ट्र संवाद ने जब खबर चलाई तो कुछ भूमिहार नेताओं ने सोशल मीडिया पर लिखा था जबकि सोशल मीडिया पर अन्य भाजपाई स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं इसलिए जब ये भी बीमार पड़ेंगे तब दूसरे भाजपाई सोशल मीडिया पर लिखेंगे भगवान उन्हें जल्द स्वस्थ करें
पत्रकार राकेश कहते हैं कि जब सिंंहभूम जिला भाजपा संगठन विभाजित हुइ थी तो पूर्वी सिहभूम जिले के तदर्थ समिति के अध्यक्ष बने थे सच्चिदानंद राय।जब पूर्वी सिहभूम जिला सांगठनिक रुप से विभाजित हुई थी तो जमशेदपुर महानगर भाजपा के पहले जिला संयोजक बने थे यानि कि दो बार जिला भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं।
राष्ट्र संवाद को खबर लिखने का मकसद सिर्फ इतना था की भाजपाई अस्पताल प्रबंधन से मिलकर स्थिति की जानकारी ले किसी भी नेता को ठेस पहुंचाने की मानसा से यह खबर प्रकाशित नहीं की गई थी